Vikram Vedha Box Office Collection : ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा को दर्शकों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इस मल्टीस्टार फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। लेकिन इसका हिंदी रीमके ऑडियंस को पसंद नहीं आया। ये फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विक्रम वेधा से अच्छा रिस्पॉन्स ऐश्वर्या की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -1 (PS- 1) को मिला है। फिल्म ने हिंदी और साउथ दोनों में ही अच्छा प्रदर्शन किया है।
विक्रम वेधा ने अपने ओपनिंग डे पर 10.58 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 12.51 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने तीसरे दिन 13. 85 रुपये का कलेक्शन किया। वीकेंड के कुल कलेक्शन की बात करे तो 36.94 करोड़ ही रहा है। फिल्म बिहार और पश्चिम बंगाल में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन गुजरात में फिल्म का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा। मेकर्स का मानना है कि नवरात्रि के बाद फिल्म का बिजनेस कलेक्शन बढ़ेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार अगर फिल्म बुधवार को अच्छा प्रदर्शन करती है तो ये अच्छी शुरुआत होगी।
फिल्म ने पांचवे दिन कमाए इतने करोड़
ऋतिक की फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल रही। इस हफ्ते की शुरुआती भी काफी सुस्त रही। फिल्म ने सोमवार को 5.50 करोड़ रुपये कमाए थे। शुरुआती आंकड़े की माने तो फिल्म ने पांचवे दिन 5 करोड़ के आस-पास का बिजनेस किया। मेकर्स को उम्मीद है कि दशहरा की छुट्टी का फायदा मिलेगा। फिल्म को देखने के लिए टिकट काउंटर पर भीड़ होगी। फिल्म ने अब तक 47 - 48 करोड़ का बिजनेस किया है।
पुष्कर- गायत्री की फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले। फिल्म में ऋतिक ने गैंगस्टर का रोल प्ले किया है। वहीं, सैफ अली खान पुलिस वाले का रोल निभाया है। फिल्म में राधिका आप्टे, रोहित शरफ और योगिता बिहानी मुख्य भूमिका में है। विक्रम वेधा तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। इसका तमिल वर्जन ब्लॉक बस्टर हिट रहा था। फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन लीड रोल में नजर आए थे।
