Fighter Release Date: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाते हुए, वायकॉम 18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा एक्शन पैक्ड बिग स्क्रीन फिल्म फाइटर 25 जनवरी 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फाइटर के साथ निर्माता बने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, जो भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म को शानदार बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहें है।
वह दर्शकों को सेल्यूलाइड पर नेवर सीन बिफोर एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है। भारत के सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि देने वाली यह फिल्म रिपब्लिक डे वीकेंड के लिए एक परफेक्ट रिलीज है। फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक रोशन के जन्मदिन 10 जनवरी 2021 को फाइटर फिल्म का ऐलान किया था। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
कई मायनों में फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। एरियल एक्शन फिल्म का मतलब है, जिन फिल्मों को आसमान में फिल्माया जाता है। जैसा कि आपने पहले इंटरनेशनल खिलाड़ी और रेस 2 में देखा होगा। इन फिल्मों में आसमान के सीन के लिए वीएफएक्स (VFX) का सहारा लिया गया था लेकिन फाइटर में ये सीन रियल होंगे। हॉलीवुड की कई फिल्मों में एरियल एक्शन देखने को मिल चुका है। साल 1986 में पहली बार टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन में एरियल एक्शन दिखाया गया था।
यह पहली बार है जब इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 250 करोड़ के भारी बजट के साथ बनाई जा रही है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और ऋतिक रोशन ‘बैग बैग’ और ‘वॉर’ में एक साथ काम कर चुके हैं, यह उनकी तीसरी फिल्म है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया और ताबड़तोड़ कमाई की थी।
