बॉलीवुड

रेड 2 के साथ रिलीज होगा हाउसफुल 5 का फर्स्ट टीजर, थिएटर में दर्शकों को मिलेगा कॉमेडी का डोज

Housefull 5 Movie News: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही अपनी नई फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) के साथ दर्शकों के सामने होंगे, जिसमें वो फिर से एक बार जबरदस्त कॉमेडी करते नजर आएंगे। खबरें हैं कि हाउसफुल 5 के मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट टीजर वीडियो अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की रेड 2 (Raid 2) के साथ रिलीज करने का फैसला लिया है।

Image

Housefull 5 Raid 2

Housefull 5 Movie News: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत फिल्म केसरी 2 की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी है, जिसे दर्शक काफी सराह रहे हैं। केसरी 2 के बाद अक्षय कुमार हाउसफुल 5 में दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाउसफुल अक्की के करियर की सबसे सफल कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरें हैं कि हाउसफुल 5 के मेकर्स ने इसका फर्स्ट टीजर रेड 2 के साथ रिलीज करने का फैसला लिया है। फिल्म हाउसफुल 5 से जुड़े एक सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को जानकारी दी है कि रेड 2 देखने के लिए जाने वाले दर्शकों को थिएटर में कॉमेडी का डबल डोज मिलेगा।

सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, 'अजय देवगन और रितेश देशमुख की रेड 2 गुरुवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का फाइनल प्रिंट लॉक कर दिया गया है, जिसमें भूल चूक माफ और हाउसफुल 5 के प्रमोशनल वीडियोज भी जुड़े होंगे। भूल चूक माफ के प्रोमोज तो दर्शक इंटरनेट पर देख चुके हैं लेकिन थिएटर में उन्हें हाउसफुल 5 के प्रोमोज चौंकाएंगे।'

अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से लगातार सीरियस और इश्यू बेस्ड मूवीज में नजर आ रहे हैं। फैंस के सुझाव पर उन्होंने फैसला लिया है कि अब वो लोगों को गुदगुदाने का काम करेंगे। हाउसफुल 5 के अलावा उनके पास वेलकम टू जंगल, हेरा फेरी 3 और भूल बंगला जैसी कॉमेडी फिल्में हैं। एक वक्त था जब अक्षय कुमार दर्शकों को फिल्मों के जरिए काफी खुशी देते थे। ऐसा लगता है कि एक दफा फिर से वो वही वक्त वापस लाने के मूड में हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article