Pathaan Controversy: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग (Besharam Rang) विवादों में छाया हुआ है। फिल्म के पहले गाने को रिलीज हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अभी भी लोग इसी गाने के बारे में बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने को यूजर्स ने वलगर बताया है। कुछ लोगों का कहना है कि ये सब बस गाने की निगेटिव पब्लिसिटी के लिए है। गाने में कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है। इस गाने पर सेलेब्स से लेकर राजनेता तक अपनी राय दे चुके हैं। अब इस मामले में रैपर हनी सिंह (Honey Singh) ने रिएक्ट किया है।
हनी सिंह ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि लोग अब पहले से ज्यादा सेंसिटिव हो गए है। पहले के समय से लोग चीजों को एंटरटेनमेंट की तरह लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। वो हर चीज को अपने दिल पर नहीं लेते थे। रहमान सर ने एक गाना गाया था, रुकमनी रुकमनी शादी के बाद क्या क्या हुआ। लोगों ने उस चीज को स्वीकार किया। लेकिन आज ऐसा नहीं है लोग जरूरत से ज्यादा सेंसिटिव हो गए हैं। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों है? इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट की तरह लेना चाहिए।
हनी सिंह ने बेशर्म रंग को किया सपोर्ट
रैपर ने आगे कहा, 'भले ही पहले के लोग ज्यादा पढ़े- लिखे नहीं थे लेकिन समझदार थे। वो शायरी समझते थे और किसी भी चीज में गंदगी नहीं देखते थे। लेकिन आज किसी ने चोली के पीछे क्या है गाया तो लोगों सोचेंगे आगे क्या हुआ? पहले ज्यादा स्वतंत्रता थी'। बेशर्म रंग 12 दिसंबर को रिलीज हुई थी। पठान का पहला गाना बेशर्म रंग शुरुआत से ही निगेटिव पब्लिसिटी को लेकर चर्चा में है। एसआरके की कमबैक फिल्म के पहले गाने को लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोला था। फिल्म को लेकर मध्यप्रदेश की कई जगहों पर विरोध हुआ था। वहीं, स्वरा भास्कर, प्रकाश राज समते कई सेलेब्स ने शाहरुख खान की फिल्म का सपोर्ट किया है।
