Homebound Twitter Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में इस मूवी को लेकर ऐसी खबर सामने आई थी कि लोग गदगद हो गए थे। दरअसल, फिल्म होमबाउंड को 2026 के लिए ऑस्कर में इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है। इस खबर से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के फैंस गदगद हो गए हैं। अब आज ही ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब तक फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं ट्वीटर पर मूवी को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
एक्स पर छाई फिल्म होमबाउंड
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म होमबाउंड सिनेमाघरों में रिलीज होते ही एक्स पर छा गई है। लोग इस मूवी की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि मूवी में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी बेस्ट है। कुल मिलाकर अभी तक फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा ने इंप्रेस किया है। दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये मूवी पक्का ऑस्कर जीतने वाली है।' एक अन्य यूजर ने फिल्म को बेस्ट बताया है। बता दें कि विशाल जेठवा ने भी धांसू एक्टिंग करके सबका दिल जीत लिया है।
पहले दिन इतना कमाएगी होमबाउंड
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड की पहले दिन की कमाई के बारे में भी काफी चर्चा हो रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म रिलीज के पहले दिन 0.75 करोड़ से 1.25 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग कर सकती है। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद ही इसकी कमाई के असली आंकड़े सामने आ पाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि होमबाउंड का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। वहीं इसे नीरज घायवान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का कान्स फिल्म फेस्टवल 2025 में प्रीमियर भी हुआ था, जहां इसे दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड कैसा परफॉर्म करती है।
