बॉलीवुड

परेश रावल के बिना नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', सुनील शेट्टी ने कर डाला बड़ा खुलासा

Suniel Shetty on Paresh Rawal: मीडिया में बार-बार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि परेश रावल (Paresh Rawal) ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) से बाहर होने का फैसला ले लिया है। ऐसे में अब सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने कन्फर्म करते हुए बताया कि बिना परेश रावल के यह मूवी कैसे बन सकती है।

Image

Suniel Shetty on Paresh Rawal's Hera Pheri 3

Suniel Shetty on Paresh Rawal: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परेश रावल (Paresh Rawal) की फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) कई वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। रिपोर्ट्स ऐसी भी सामने आ रही हैं कि परेश रावल ने बीच में ही 'हेरा फेरी 3' छोड़ दी है। इस खबर से मेकर्स ही नहीं बल्कि फैन्स भी बेहद परेशान हैं। 'हेरा फेरी 3' से परेश रावल के बाहर होने की खबरों पर अब सुनील शेट्टी ने बड़ा बयान जारी किया है। सुनील शेट्टी ने बताया कि आइकोनिक किरदार बाबुराव गणपतराव आप्टे उर्फ बाबू भैया के बिना यह फिल्म कैसे बन सकती है।

सुनील शेट्टी ने कहा कि परेश रावल के बिना कैसे बनेगी 'हेरा फेरी 3'

सुनील शेट्टी ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, 'ऐसा नहीं हो सकता। परेश रावल के बिना 100% कैसे यह मूवी बन पाएगी।' अभिनेता ने आगे कहा, 'मेरे और अक्षय के बिना इसके 1 प्रतिशत चांस हो सकते हैं लेकिन परेश जी के बिना 100% हो ही नहीं सकता है कि ये फिल्म बन जाए। राजू और श्याम को अगर बाबू से खटपट नहीं होगी तो यह मूवी कैसे बन सकती है।' सुनील शेट्टी के इस बयान से फैन्स ने अब जाकर सुकून की सांस ली है।

मिड-डे से बात करते हुए परेश रावल ने बताया था कि उन्होंने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और डायरेक्टर प्रियदर्शन को फिल्म 'हेरा फेरी 3' छोड़ने के बारे में बता दिया था। रिपोर्ट्स ऐसी भी आ रही हैं कि अक्षय कुमार ने परेश रावल के खिलाफ लीगल एक्शन लेने वाले हैं क्योंकि उन्होंने इस मूवी में काफी पैसे इन्वेस्ट कर दिए हैं। चीजें अभी तक क्लियर तरीके से सामने नहीं आई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article