बॉलीवुड

Paresh Rawal ने बीच मझधार में Hera Pheri 3 से पीछे खींचे हाथ, ये विवाद बना फिल्म छोड़ने की वजह

  • Authored by: अभय
  • Updated May 24, 2026, 07:56 AM IST

Paresh Rawal Exit From Hera Pheri 3: एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। परेश रावल एक बार फिर फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) से बाहर हो गए हैं।

Image

'हेरा फेरी 3' से बाहर हुए परेश रावल (Image Source: Hera Pheri Movie)

Paresh Rawal Exit From Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। काफी समय पहले फिल्म हेरा फेरी 3 के सेट से एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें परेश रावल फिल्म के स्टार्स के साथ नजर आ रहे थे। इसके बाद परेश रावल को लेकर खबर सामने आई कि वो फिल्म छोड़ रहे हैं। लेकिन बाद में परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 में दोबारा एंट्री की। अब एक बार फिर से फिल्म हेरा फेरी 3 से परेश रावल के बाहर होने की खबर सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें: Hera Pheri 3 की रिलीज में हो रही देरी पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अफवाहों पर ध्यान न दें')

'हेरा फेरी 3' से बाहर हुए परेश रावल

एक्टर परेश रावल एक बार फिर से फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चर्चा में हैं। इसकी वजह एक्टर का फिल्म से बाहर होना है। Bollywood Hungama की नई रिपोर्ट के मुताबिक परेश रावल ने फिल्म की साइनिंग अमाउंट 15% ब्याज और कुछ अतिरिक्त रकम के साथ वापस कर दी है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि परेश रावल की कुल फीस 15 करोड़ रुपये तय हुई थी। लेकिन कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें सिर्फ थोड़ी रकम पहले मिलनी थी, जबकि बाकी 14.89 करोड़ रुपये फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद दिए जाने थे। बताया जा रहा है कि परेश रावल इस शर्त से पूरी तरह खुश नहीं थे। वहीं फिल्म की मैन शूटिंग भी अगले साल शुरू होने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म हेरा फेरी 3 इस साल यानी 2026 के आखिर या फिर 2027 में रिलीज हो सकती है। यानी परेश रावल को अपनी बाकी फीस के लिए करीब दो साल तक इंतजार करना पड़ता, जिसे लेकर उन्हें आपत्ति थी। (ये भी पढ़ें: Hera Pheri 3: कंट्रोवर्सी के बाद 'बाबूराव' बनकर वापस लौटे परेश रावल? कहा-"सब ठीक हो गया...")

Paresh Rawal Exit From Hera Pheri 3

'हेरा फेरी 3' से बाहर हुए परेश रावल (Image Source: Hera Pheri Movie)

पहले भी हुए थे बाहर

ऐसा पहली बार नहीं है जब परेश रावल फिल्म हेरा फेरी 3 से बाहर हुए हैं। इससे पहले भी मेकर्स से विवाद के बाद परेश रावल ने फिल्म को छोड़ दिया था। इसके बाद परेश रावल को दोबारा फिल्म में लाया गया था। फिल्म हेरा फेरी 3 से परेश रावल के बाहर होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article