बॉलीवुड

Hera Pheri 3: कंट्रोवर्सी के बाद 'बाबूराव' बनकर वापस लौटे परेश रावल? कहा-"सब ठीक हो गया..."

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म हेरा फेरी 3 इन दिनों अपने विवाद को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बीते समय से ऐसी अफवाह थी कि परेश रावल इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर बता रहे हैं कि वो अब इस फिल्म का हिस्सा है।

Image

Hera Pheri 3

Hera Pheri 3: लंबे समय से फिल्म हेरा फेरी 3 चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बीते कुछ समय पहले परेश रावल ने फिल्म का हिस्सा ना बनने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद से सारा विवाद खड़ा हो गया। अब एक्टर ने खुद ही कंफर्म किया है कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। आइए जानते है कि एक्टर ने क्या बोला है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें परेश रावल बता रहे हैं कि फिल्म को लेकर मतभेद 'सुलझ गए' हैं और फिल्म प्लान के अनुसार आगे बढ़ेगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब परेश रावल से हेरा फेरी-3 विवाद को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा- "नहीं, विवाद कुछ नहीं है। क्या होता है कि जब चीज इतने लोगों को मिलती है, तब हमें अतिरिक्त सावधान रहना होगा। यह दर्शकों के लिए हमारी जिम्मेदारी है। दर्शक बैठे हैं आपको इतना प्यार करते है। आप चीजों को हल्के में नहीं ले सकते। मेहनत करके उनको दो। तो मेरा ये ही है कि सब आए साथ में और कुछ नहीं, लेकिन कुछ हुआ नहीं है। मेरा ये विचार है कि सभी को एक साथ आना चाहिए और कड़ी मेहनत करनी चाहिए। वास्तव में कुछ भी नहीं हुआ है। अब सब कुछ हल हो गया है।"

पहले भी आने वाली थी हेरा फेरी 3

इंटरव्यू के दौरान एक्टर से पूछा गया कि क्या हेरा फेरी 3 प्लान के अनुसार आ रही है, तो उन्होंने जवाब दिया, "पहले भी आने वाली थी। लेकिन होता क्या है कि थोड़ा एक दूसरे को फाइन ट्यून करना पड़ता है। क्योंकि वे सभी क्रिएटिव लोग हैं। जैसे प्रियदर्शन है, अक्षय है, या सुनील है, वे कई सालों से मेरे दोस्त हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article