बॉलीवुड

Hera Pheri 3 Controversy: फिर रुकी अक्षय कुमार-परेश रावल-सुनील शेट्टी की कॉमेडी मूवी? मेकर्स पहुंचे कोर्ट

Hera Pheri 3 Controversy: अक्षय कुमार काफी लम्बे समय से हेरा फेरी सीरीज की तीसरी कड़ी को सिनेमाघरों में लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हर दफा वो नाकामयाब ही हो रहे हैं। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म निर्माता विजय कुमार ने हेरा फेरी सीरीज पर अपना दावा किया है और फिरोज नाडियाडवाला को कोर्ट में घसीट लिया है। इस कारण हेरा फेरी 3 फिर से रुक गई है।

Image

Image Source: Movie Poster

Hera Pheri 3 Controversy: बॉलीवुड में किस्मत बड़ा रोल प्ले करती है। कभी-कभी कुछ मूवीज रातों-रात अनाउंस होकर चंद महीनों में रिलीज हो जाती हैं तो कुछ मूवीज थिएटर का मुंह देखने के लिए तड़प जाती हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर हेरा फेरी 3 दूसरी कैटेगिरी की मूवी लग रही है, जो सालों से बार-बार अनाउंस हो रही है लेकिन फ्लोर पर नहीं जा पा रही है। बीते दिनों अक्षय कुमार ने निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के साथ मिलकर हेरा फेरी 3 को फ्लोर पर लाने की कोशिश की थी लेकिन एक दफा फिर से ये रुकती दिख रही है क्योंकि निर्माता विजय वर्मा ने इस मूवी सीरीज पर दावा ठोका है और फिरोज नाडियाडवाला को कोर्ट में घसीट लिया है। (इसे भी पढ़ें: 'भारत में लोग न्यूड घूमते हैं...' न्यूड फोटोशूट विवाद मिलिंद सोमन का रिएक्शन, पुराने केस को लेकर भी की बात)

हेरा फेरी 3 को लेकर क्यों भिड़ पड़े हैं विजय वर्मा और फिरोज नाडियाडवाला

जब से ये खबर सामने आई है कि विजय कुमार ने हेरा फेरी सीरीज पर दावा ठोका है और कोर्ट पहुंच गए हैं तब से हर कोई हैरान है और सोच रहा है कि निर्माता तो फिरोज ही हैं तो ये विवाद क्यों हो रहा है? उनके लिए हम बता दें कि विजय कुमार ने दावा किया है कि उनकी कम्पनी सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के पास पूरी हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के राइट्स हैं ना कि फिरोज के पास। ओरिजनल हेरा फेरी 1989 में आई मलयालम रामजी राव स्पीकिंग पर आधारित थी। फिरोज ने इसको बनाने के लिए राइट्स खरीदे थे और 2000 में हेरा फेरी रिलीज की थी, जो सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने साल 2006 में फिर हेरा फेरी बनाई, जिसकी इजाजत उन्होंने विजय से नहीं ली थी। विजय का कहना है कि उनकी टीम ने उस वक्त कोई एक्शन नहीं लिया और मामले को आया-गया कर दिया। हालांकि जब फिरोज ने हेरा फेरी 3 का ऐलान उनसे इजाजत लिए बिना किया तो उनका बैनर सेवेन आर्ट्स हरकत में आया और फिरोज को लीगल नोटिस भेजा। विजय के अनुसार, कोर्ट ने भी उनका साथ दिया है और कहा है कि हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के राइट्स उनके हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 फेम आदित्य धर के साथ काम करने को तड़प रहे Shah Rukh Khan)
Hera Pheri 3 Vivaad

Hera Pheri 3 Vivaad

कब तक बन पाएगी हेरा फेरी 3

हेरा फेरी 3 विवाद के मीडिया में उछलने के बाद हर कोई ये सवाल कर रहा है कि ये मूवी कब तक बनेगी? अगर बॉलीवुड इनसाइडर्स की मानें तो फिल्म हेरा फेरी 3 अब अनिश्चित काल के लिए थम गई है क्योंकि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता है तब तक कोई भी हेरा फेरी 3 को शुरू नहीं कर सकता है। ऐसा लग रहा है कि अक्षय कुमार का सपना थोड़ा और वक्त लेगा और दर्शकों को बाबू राव, श्याम और राजू को फिर से स्क्रीन पर देखने में थोड़ा वक्त लगेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article