बॉलीवुड

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार ने परेश रावल पर किया 25 करोड़ का केस, बीच में फिल्म छोड़कर ली मुसीबत

Akshay Kumar sues Paresh Rawal: अभिनेता परेश रावल ने कुछ दिनों पहले ही ये ऐलान किया था कि वो अब फिल्म हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं हैं। कुछ कारणों के चलते उन्होंने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं लेकिन ये फैसला अक्षय कुमार को पसंद नहीं आया है। अक्षय कुमार ने परेश रावल के इस कदम से नाराज होकर उनके ऊपर 25 करोड़ का केस कर डाला है।

Image

Paresh Rawal Hera Pheri 3

Akshay Kumar sues Paresh Rawal: बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने बीते हफ्ते ही हेरा फेरी 3 से अपने हाथ पीछे खींचे और ऐलान किया कि वो अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। हेरा फेरी फ्रेंचाइजी बाबू भैया के बिना अधूरी है, ये बात हर कोई जानता है। यही कारण है कि परेश रावल के फिल्म छोड़ने की वजह से फैंस निराश थे। अगर हेरा फेरी 3 से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार परेश रावल के इस कदम से काफी नाराज हैं और उन्होंने परेश के ऊपर 25 करोड़ का केस तक कर डाला है। अक्षय कुमार के बैनर ने परेश को लीगल नोटिस भेजा है और खर्चे के लिए 25 करोड़ रुपये की डिमांड की है।

क्या है हेरा फेरी 3 का विवाद

अगर हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार परेश रावल के अनप्रोफेशनल व्यवहार से काफी नाराज हैं। हेरा फेरी 3 की शूटिंग काफी समय से चालू है और सुनील शेट्टी ने बताया था कि आईपीएल 2025 फिनाले से पहले इसका टीजर भी आने वाला था लेकिन इन सारी चीजों के बीच में परेश रावल ने फिल्म छोड़ने का ऐलान करके सबको हिला डाला है।

हेरा फेरी 3 को शुरू करने की कोशिशें काफी समय से हो रही थीं लेकिन किसी न किसी कारण के चलते ये मूवी फ्लोर पर नहीं जा पा रही थी। अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 शुरू करने के लिए काफी मेहनत की और फाइनली ये मूवी फ्लोर पर आ गई। फिल्म की कुछ शूटिंग और प्रोमो भी शूट हो चुका था, जिस दौरान परेश न हेरा फेरी 3 छोड़ने का फैसला लिया। इस फैसले की वजह से अक्की और बाकी मेकर्स के काफी रुपये डूब गए हैं। यही कारण है कि अक्की ने परेश के ऊपर केस किया है कि वो 25 करोड़ का हर्जाना दें। परेश रावल की तरफ से अभी तक इस नोटिस पर कोई जवाब नहीं आया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article