बॉलीवुड

'वो चहते थे परिवार एकजुट रहे' धर्मेंद्र की लास्ट विश पर Hema Malini ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 9, 2026, 11:54 AM IST

Hema Malini Speak on Family And Dharmendra: एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अभी हाल ही में इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने अपने परिवार, करियर और धर्मेंद्र जी को लेकर बात की।

Image

हेमा मालिनी ने कही ये बात (Image Source: Chat GPT/ AI)

Hema Malini Speak on Family And Dharmendra: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हेमा मालिनी की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी उनके परिवार को लेकर कोई खबर आती है, तो कभी वो अपने पति धर्मेंद्र (Dharmendra) को लेकर बात करती नजर आती हैं। अब इसी बीच हेमा मालिनी का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं कि इस इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने क्या कहा, जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है।

पुराने दिनों को किया याद

एक्ट्रेस हेमा मालिनी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह हेमा मालिनी का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। अपने सफर को याद करते हुए हेमा मालिनी ने HT City से कहा, '70 और 80 का दशक मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर था। उस समय मैंने सबसे ज्यादा फिल्में कीं और डायरेक्टर्स ने मुझे शानदार रोल्स दिए। उन दिनों की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। लेकिन जिंदगी आगे बढ़ती है। फिर परिवार की जिम्मेदारियां आती हैं। 'बागबान' (Baghban) 2003 तक मैं लगातार फिल्मों में काम करती रही, उसके बाद राजनीति में आ गई। हालांकि मैंने डांस कभी नहीं छोड़ा।'

इमोशनल हुईं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने बताया कि शुरुआत में उनके जीवन पर एक किताब लिखने का प्लान था और इस बारे में उनके दिवंगत पति धर्मेंद्र को भी पूरी जानकारी थी। जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि धर्मेंद्र की ओर से पद्म विभूषण सम्मान लेने के लिए मंच पर जाना उनके लिए कैसा पल था, तो वो इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा, 'वो पल मेरे लिए इमोशनल भी था और बेहद खास भी। उनके 70 साल के काम को सम्मान मिला, ये अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। उनकी तरफ से मंच पर जाकर यह सम्मान लेना मेरी जिंदगी के सबसे बड़े पलों में से एक था। जब मैं राष्ट्रपति जी से सम्मान लेने के लिए आगे बढ़ रही थी, तब मुझे ऐसा महसूस हो रहा था जैसे धर्मेंद्र मेरे पीछे खड़े हों।'

परिवार को लेकर कही ये बात

परिवार को लेकर बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र हमेशा चाहते थे कि पूरा परिवार खुश रहे। उन्होंने बताया, 'धर्म जी अक्सर कहते थे कि उन्हें अपना परिवार सबसे ज्यादा प्यारा है। उनकी हमेशा यही इच्छा रहती थी कि हम सब एकजुट रहें। उन्हें अपने सभी बच्चों से उतना ही प्यार था, जितना मेरे और उनके घर के सभी पोते-पोतियों से। उन्होंने अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जी और हर पल का पूरा आनंद लिया। जो मुकाम उन्होंने हासिल किया, वो हर किसी के नसीब में नहीं होता। पंजाब के एक छोटे से गांव से निकलकर वो मुंबई आए और अपने सपनों को सच कर दिखाया। आज सिर्फ देश ही नहीं, दुनिया भर में लोग उन्हें चाहते हैं। और मेरे लिए सबसे बड़ी बात ये है कि उस शख्स ने मुझे अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article