बॉलीवुड

'पैसों के लिए काम नहीं किया' फीस को लेकर Hema Malini ने तोड़ी चुप्पी, आज के स्टार्स पर कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 8, 2026, 07:33 AM IST

Hema Malini on Fees: एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपनी फीस को लेकर चुप्पी तोड़ी है। हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने कभी पैसों को लिए काम नहीं किया।

Image

हेमा मालिनी ने फीस पर दिया ये रिएक्शन (Image Source: IMDb/ Chat GPT)

Sholay Fame Hema Malini on Fees: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कभी हेमा मालिनी का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी एक्ट्रेस के किसी बयान से सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है। इन सब के बीच हेमा मालिनी का नया इंटरव्यू सामने आया है। हेमा मालिनी ने अपने इस इंटरव्यू के दौरान उन सवालों के जवाब दिए जिनका लोगों को इंतजार था। तो चलिए जानते हैं कि हेमा मालिनी ने इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।

हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी

हेमा मालिनी अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने उस पुरानी अफवाह पर पूरी तरह से विराम लगा दिया जिसमें कहा जाता था कि वो अपने समय की सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली एक्ट्रेस थीं। Hindi Rush को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने कहा, 'इतना कुछ नहीं मिलता था।' हेमा ने बताया कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उन्हें पसंद करते थे, इसलिए जैसे-जैसे उनका नाम बढ़ता गया, वैसे-वैसे उनकी फीस भी थोड़ी-थोड़ी बढ़ती गई। उन्होंने कहा, 'आज के स्टार्स को जितनी फीस मिलती है, उसका थोड़ा सा हिस्सा भी हमें नहीं मिलता था।'

'पैसों के लिए काम नहीं किया'

हेमा ने आगे कहा कि उन्हें जितना भी पैसा मिलता था, वो उसी में खुश रहती थीं। उन्होंने कहा, 'कोई प्रोड्यूसर जितना दे सकता था, उतना ठीक था। मैंने कभी ये नहीं कहा कि इतने ही पैसे चाहिए, नहीं तो मैं फिल्म नहीं करूंगी। मैंने ऐसा कभी नहीं किया।' हेमा ने बताया कि उनके पैसों का पूरा हिसाब उनकी मां संभालती थीं और वो प्रोड्यूसर्स के साथ हमेशा नरमी से पेश आती थीं। उन्होंने कहा, 'अगर कोई प्रोड्यूसर कहता था कि इस फिल्म के लिए ज्यादा पैसे नहीं दे सकता, तो मां कहती थीं, 'कोई बात नहीं।' हमने कभी पैसों को लेकर जिद नहीं की। वो जितना भी लिफाफा देते थे, हम खुशी-खुशी ले लेते थे, जैसे भिक्षा मिलती है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article