बॉलीवुड

Hema Malini ने बताई सौतेले पोते की शादी में न जाने की वजह, मीडिया के सामने खोली परिवार की सच्चाई

Hema Malini Open Up On Not Attending Karan Deol Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने लाखों लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में उन्होंने बताया कि वह आखिर क्यों सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी में नहीं गई थीं।

Image

हेमा मालिनी ने बताई करण देओल की शादी में न जाने की वजह

Hema Malini Open Up On Not Attending Karan Deol Wedding: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल ने जून महीने में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई। उनकी शादी में पूरा परिवार शामिल हुआ था। खास बात तो यह है कि करण देओल के वेडिंग रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सितारों का भी तांता लगा था। लेकिन सनी देओल (Sunny Deol) की सौतेली बहनें ईशा देओल और आहाना देओल शादी में नहीं दिखीं। उनके अलावा लोगों को हेमा मालिनी की कमी भी काफी महसूस हुई थी। वहीं अब हेमा मालिनी ने सौतेले पोते की शादी में न जाने की वजह जाहिर की है।

हेमा मालिनी (Hema Malini) ने करण देओल की शादी में न जाने की वजह बताते हुए यह भी साफ किया कि देओल परिवार बंटा नहीं है और वह अभी भी साथ हैं। उन्होंने इंडिया टुडे को दिये इंटरव्यू में कहा, "ये बहुत ही हास्यास्पद है कि लोग समझने लगे हैं कि हम अलग हैं। हम हमेशा से साथ हैं और पूरा परिवार हमारे साथ है। कुछ कारणों से हम शादी में नहीं जा पाए और वो अलग ही मामला है। लेकिन सनी और बॉबी शुरुआत से ही रक्षाबंधन पर आते हैं।"

बता दें कि ईशा देओल (Esha Deol) और आहाना देओल ने सनी देओल की 'गदर 2' की स्क्रीनिंग पर भी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इस मामले पर रिएक्शन देते हुए सनी देओल ने कहा, "वे हमेशा से ही एक-दूजे के साथ हैं। ये पहली बार है जब मीडिया को इस बारे में पता चला है। ये एक तरफ से अच्छा भी है। ईशा, सनी और बॉबी इस बात को लेकर काफी खुश हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article