बॉलीवुड

Gadar 2 Box Office Collection Day 14: 'पठान' को पस्त नहीं कर पा रहा तारा सिंह का हौसला, 14वें दिन नहीं बना पाया बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

Gadar 2 Box Office Collection Day 14: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही खूब गदर मचाया। लेकिन अब वक्त के साथ-साथ फिल्म की रफ्तार कम हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने चौदहवे दिन कितनाकलेक्शन कर लिया है

Image

Gadar 2 Box Office Collection Day 14: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही खूब गदर मचाया। लेकिन अब वक्त के साथ-साथ फिल्म की रफ्तार कम हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने चौदहवे दिन कितनाकलेक्शन कर लिया है

Gadar 2 Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड और पॉपुलर फिल्म 'गदर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को देखने के बाद अभी भी दर्शकों के बीच काफी अच्छा खासा बज बना हुआ है। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर का सीक्वल 22 साल बाद आया है, 22 सालों तक लोगों ने गदर 2 का इंतजार किया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार रुकने का मानो नाम ही नहीं ले रही है। टाइम्स नाउ नवभारत कि इस खास रिपोर्ट में जानिए कि सनी देओल की फिल्म ने रिलीज के चौदहवे दिन कितने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।

सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) का क्रेज लोगों के बीच कैसा है, यह सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने चौदहवे दिन 8.20 करोड़ की है। इसी के साथ अब फिल्म का पूरा कलेक्शन लगभग 418.90 करोड़ का हो गया है। फिल्म की कमाई के आगे कई बॉलीवुड फिल्मों ने घुटने टेक दिए हैं। वर्ल्ड वाइड 2 500 करोड़ फिल्म क्लब में शामिल हो गई है। जानकरी के लिए बता दें की फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ था, ऐसे में मेकर्स और स्टार कास्ट की काफी तगड़ी कमाई हुई है। ऐसे में सनी देओल (Sunny Deol) ने अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। इसी के साथ फिल्म की कहानी को कई दर्शक मजेदार और एक्शन पैक बता रहे हैं। अब देखना ये होगा की क्या ये फिल्म शाहरुख खान की फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article