Karan Deol and Drishya Acharya Wedding: करण देओल और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य ने 17 जून 2023 को शादी कर ली है। उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही नजर आए हैं। जिसके बाद 18 जून को बॉलीवुड सितारों और दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की गई थी, जिसमें आमिर खान-सलमान खान से लेकर कई बड़े सितारे नजर आए थे। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) अपने पोते करण देओल की शादी में जमकर डांस करते नजर आए हैं। अब करण की शादी का एक और फोटो सामने आया है, जिसमें धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ मिलकर करण और दृशा को आशिर्वाद दे रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हेमा मालिनी की खिल्ली उड़ा रहे हैं। आइए इस फोटोज पर एक नजर डालते हैं।
पहली पत्नी के साथ नजर आए धर्मेंद्र
धर्मेंद्र अपने पोते करण को शादी के मौके पर पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ मिलकर आशिर्वाद दे रहे हैं। इस बीच एक ही फोटो में धर्मेंद्र, प्रकाश कौर एक साथ मिलकर करण और दृशा को आशिर्वाद दे रहे हैं। इसके साथ ही करण ने कई और फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें सनी पाजी अपनी पत्नी के साथ मिलकर आशिर्वाद दे रहे हैं। यही नहीं बाकी फोटोज में पूरा देओल परिवार एक साथ नजर आ रहा है। इस बीच एक यूजर ने लिखा, 'हेमा मालिनी का परिवार कहीं दिखाई नहीं दे रहा है, आखिर क्यों?' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'हेमा मालिनी जी का क्या होगा भाई'
बता दें कि धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को छोड़कर हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली थी। हालांकि सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल प्रकाश और धर्मेंद्र के ही बच्चे हैं। करण देओल की शादी में हेमा मालिनी शामिल होती नजर नहीं आई हैं।
