Harshvardhan React on EDKD Compared With Saiyaara: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की नई रोमांटिक 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) को रिलीज होने के बाद मिली-जुली समीक्षाएं मिली हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर निर्माताओं की झोली पैसों से भर रही है। अब जो फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है उसके मुताबिक हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की तुलना कई लोगों ने अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' से करनी शुरू कर दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने 'एक दीवाने की दीवानियत' में हर्षवर्धन राणे के किरदार की तुलना मोहित सूरी के निर्देशन में बनी अहान पांडे के कृष कपूर वाले किरदार से की।
एक यूजर ने फिल्म 'दीवाने की दीवानियत' में हर्षवर्धन राणे के किरदार को समझदार और प्यार में डूबने वाला बताया। इसके बाद कईयों ने हर्षवर्धन के किरदार की तुलना अहान पांडे की 'सैयारा' से की। एक यूजर ने अहान पांडे द्वारा निभाए गए किरदार को 'Womaniser' बताया। इसके जवाब में हर्षवर्धन राणे ने कमेंट में लिखा, 'मैम, आपकी किस्मत में भी एक ऐसा लड़का लिखा है।' इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार होने लगी। एक यूजर ने लिखा, 'तुमने कृष कपूर और विक्रमादित्य को एक ही लाइन में खड़ा कर दिया है? कृष कपूर तो 10000000000x गुना बेहतर है।'
हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की रोमांटिक-ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। इस मूवी में हर्षवर्धन राणे के साथ लीड रोल में पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा नजर आ रही हैं। फिल्म में शाद रंधावा ने भी अहम रोल निभाया है। इस मूवी में सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेड़ा जैसे कई कलाकार भी मौजूद हैं। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
