बॉलीवुड

हर्षवर्धन राणे और तान्या मानिकतला ने शुरू की 'Force 3' की शूटिंग, मुहूर्त में शामिल हुए जॉन अब्राहम

Force 3 Shooting Start: हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane), जॉन अब्राहम (John Abraham) और तान्या मानिकतला (Tanya Maniktala) की आने वाली फिल्म 'फाॅर्स 3' की शूटिंग को मेकर्स ने शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में जॉन शूटिंग में शामिल होंगे।

Image

Pic Credit: Instagram

Force 3 Shooting Start: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े निर्माता अपनी फिल्मों को फ्रेंचाइजी में तब्दील कर रहे हैं। 'गदर 2' से लेकर 'बॉर्डर 2' सहित कई फिल्मों के दूसरे पार्ट्स बन चुके हैं और ये दर्शकों को पसंद भी आ रहे हैं। ऐसे में अब इंडियन सिनेमा की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'फोर्स 3' (Force 3) की शूटिंग को भी मेकर्स ने अब गुजरात में शुरू कर दिया है। इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane), जॉन अब्राहम (John Abraham) और तान्या मानिकतला (Tanya Maniktala) को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। फिल्म में इन तीनो एक्टर्स को एक साथ बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

हर्षवर्धन और तान्या ने शुरू की 'फाॅर्स 3' की शूटिंग

ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के अनुसार जॉन अब्राहम फिल्म के मुहूर्त में शामिल थे। उन्होंने अभी तक अपने हिस्से की शूटिंग शुरू नहीं की है। जॉन अब्राहम बाकी एक्टर्स और क्रू के साथ लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में जॉन अब्राहम फिल्म की शूटिंग में शामिल हो सकते हैं। जॉन अब्राहम के अलावा प्रोडक्शन ने हर्षवर्धन राणे और तान्या मानिकतला पर केंद्रित दृश्यों की शूटिंग शुरू कर दी है। फैन्स इस मूवी में जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे को एक-दूसरे के अपोजिट देखने के लिए बेकरार है। (इसे भी पढ़ें: 'Lahore 1947' नहीं होगा सनी देओल की फिल्म का टाइटल, मेकर्स ने बदलकर रखा 'Batwara 1947'?)

हर्षवर्धन राणे और जॉन अब्राहम स्टारर 'फाॅर्स 3' को भाव धुलिया डायरेक्ट कर रहे हैं। भाव धुलिया इससे पहले वेब सीरीज 'खाकी: द बिहार चैप्टर' को डायरेक्ट कर चुके हैं। उम्मीद की जा रही कि जॉन अब्राहम फिल्म 'फाॅर्स 3' में एसीपी यशवर्धन सिंह की भूमिका में वापसी कर सकते हैं। पहले फिल्म का निर्माण 2025 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन इसकी शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू हुई।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article