Harshvardhan To Reunite Again With Milap Zaveri: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) इन दिनों 'एक दीवाने की दीवानियत' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। महज 30 करोड़ रुपये की लागात से बनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर ली है। इस रोमांटिक ड्रामा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रहे है है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'एक दीवाने की दीवानियत' के बाद हर्षवर्धन राणे ने एक बार फिर मिलाप जावेरी संग दोबारा हाथ मिला लिया है।
मिलाप जावेरी संग दोबारा काम करेंगे हर्षवर्धन राणे
एक इंस्टाग्राम पोस्ट में हर्षवर्धन राणे ने कहा कि उन्हें डायरेक्टर द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट पर भरोसा है। वो उनकी अगली फिल्म 'आंख बंद करके' साइन करेंगे। हर्षवर्धन राणे के इस कमेंट पर मिलाप जावेरी ने रिएक्शन देते हुए लगभग अपने नए प्रोजेक्ट की पुष्टि कर दी है। हर्षवर्धन राणे ने अपने कैप्शन में लिखा, 'मुझे मिलाप सर की अगली बड़ी स्क्रिप्ट पर पूरा भरोसा है। अगर वो मुझे ऑफर करते हैं, तो मैं आंख बंद करके उनके साथ अपनी अगली फिल्म साइन कर लूंगा।'
मिलाप ने कमेंट सेक्शन में जवाब दिया, 'मैंने तुम्हें पहले ही ऑफर कर दिया है दोस्त!!! और हां तो है ही, ज्यादा से ज्यादा हां ही रहेगी।' मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक गैंगस्टर ड्रामा होने वाली है। इस मूवी को एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। इसके अलावा हर्षवर्धन राणे को आने वाले दिनों फिल्म 'सिला' में देखा जाएगा, जिसे ओमंग कुमार बना रहे हैं। इस मूवी में सादिया खतीब अहम रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा हर्षवर्धन राणे के पास 'सनम तेरी कसम' का सीक्वल भी है।
