बॉलीवुड

Kriti Sanon का रूमर्ड बॉयफ्रेंड Kabir Bahia संग हुआ ब्रेकअप? दूसरी लड़की संग की पार्टी करते हुए स्पॉट

Kriti Sanon Breaks Up With Kabir Bahia: दावा है कि कृति सेनॉन बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। इस बीच एक बड़ा अपडेट आया है। दावा है कि कृति और कबीर का ब्रेकअप हो गया है।

Image

kriti sanon-Kabir Bahia (photo credit- instagram)

Kriti Sanon Breaks Up With Kabir Bahia: बॉलीड एक्ट्रेस कृति सेनॉन इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। कृति की फिल्म कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। एक्ट्रेस के करियर में सब कुछ अच्छा चल रहा है, लेकिन लगता है कि कृति सेनॉन(Kriti Sanon) की पर्सनल लाइफ में तूफान आया हुआ है। कृति का नाम बिजनेस कबीर बहिया के साथ जोड़ा जाता है। दोनों ने आज तक अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन दोनों की डेटिंग की खबरें आती रहती हैं और अब दावा किया जा रहा है कि कृति सेनॉन और कबीर बहिया का ब्रेकअप हो गया है और इस बात का हिंट कबीर बहिया की एक फोटो से मिला है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor संग फिल्म लेकर आ रहे हैं राजकुमार हिरानी? डायरेक्टर ने बताया सच)

    दूसरी लड़की संग पार्टी करते दिखे कबीर बहिया

    रेडिट पर कबीर बहिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़की के साथ पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के सवाल उठ रहे हैं कि क्या कबीर और कृति सेनॉन का ब्रेकअब हो गया है? क्या अब कृति और कबीर साथ नहीं है? रेडिट पर वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉर्ट लिया गया है और उसे वायरल किया जा रहा है। ये वीडियो आलिया मोहन नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें कबीर पार्टी मोड में दिखाई दे रहे हैं। ( टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Haiwaan: 18 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है सैफ-अक्षय की जोड़ी, इस दिन दस्तक देगी फिल्म

    यूजर्स की फोटो पर राय

    कबीर बहिया के वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों का सवाल है कि क्या कृति को इस बारे में पता है। दूसरे ने कमेंट किया, 'मुझे कभी भी इससे अच्छी वाइब नहीं आई।' तीसरे ने कमेंट किया, 'हो सकता है वो कैसेनोवा हों?' बता दें कि कृति सेनॉन और कबीर बहिया में उम्र का 9 साल का अंतर है, लेकिन दोनों एक साथ अक्सर स्पॉट होते हैं। कबीर कृति की बहन की शादी में भी नजर आए थे। इस मौके पर दोनों के पूरी शादी में एक साथ ही देखा गया था। ऐसे में दोनों का रिश्ता कंफर्म माना जा रहा था।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article