बॉलीवुड

शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे के रोल में शरद केलकर, जानें कब रिलीज होगी 'हर हर महादेव'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 12:47 PM IST

Har Har Mahadev Movie 2022 Release Date, official trailer, cast: छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे के नेतृत्व में केवल 300 सैनिकों ने 12,000 दुश्मन सैनिकों से लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की थी। हर हर महादेव इसी जीत की कहानी पर आधारित है।

Image

शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे के रोल में शरद केलकर, जानें कब रिलीज होगी 'हर हर महादेव'

Har Har Mahadev Movie 2022: अभिनेता शरद केलकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हर हर महादेव' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म एक वास्तविक लड़ाई की प्रेरक कहानी के बारे में है जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे के नेतृत्व में केवल 300 सैनिकों ने 12,000 दुश्मन सैनिकों से लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, भले ही उन्होंने अपनी जीत के लिए जान दे दी। इस फिल्म में सुबोध भावे छत्रपति शिवाजी महाराज और शरद केलकर बाजी प्रभु देशपांडे के रूप में हैं।

निर्देशक अभिजीत देशपांडे की 'हर हर महादेव' तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने वाली पहली मराठी फिल्म होगी। जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म इस दिवाली 25 अक्टूबर को मराठी के साथ पांच भारतीय भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने इस फिल्म का जबरदस्त और दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 'हर हर महादेव' का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। शरद केलकर अपनी दमदार आवाज से पूरे ट्रेलर में बांधे रखते हैं।

जी स्टूडियोज ने ट्रेलर जारी करते हुए लिखा- 'स्वराज्य कोई एक रात में देखा गया सपना नहीं, बल्कि स्वराज्य तो महायज्ञ है जिस में कई वीरों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी! देखिये छत्रपति शिवाजी महाराज का पराक्रम और बाजीप्रभू देशपांडे के इमान की एक झांकी! इस दिवाली, 25 अक्टूबर से हिंदुस्तान के सिनेमा घरो में 'हर हर महादेव' बताने आ रही है 350 साल पुराना स्वर्ण इतिहास! वो भी मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ इन पांच भाषाओं में।' शरद केलकर और सुबोध भावे के अलावा अन्य कलाकारों में सायली संजीव और अमृता खानविलकर हैं।

कौन थे बाजी प्रभु देशपांडे

छत्रपति शिवाजी महाराज का साम्राज्य दक्षिण भारत तक फैला हुआ था। महाराज की वीरता और पराक्रम की गाथाओं को देश के दक्षिणी भाग में गहराई से याद किया जाता है। बाजी प्रभु देशपांडे उन कई योद्धाओं में से थे जो छत्रपति शिवाजी महाराज के 'स्वराज्य' के सपने को साकार करने के लिए शामिल हुए थे। इन्होंने मुगल सेना से युद्ध करते वक्त अपनी वीरता का परिचय देते हुए मुगल सेना के एक सौ से भी अधिक खूंखार सैनिकों से अकेले युद्ध किया और सभी को मौत के घाट सुला दिया।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article