बॉलीवुड

नेशनलिस्ट कहे जाने पर यामी गौतम ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

Yami Gautam reacts to being called a nationalist: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म हक का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म हक के ट्रेलर लॉन्च पर यामी गौतम ने खुद को नेशनलिस्ट कहे जाने पर रिएक्ट किया। इस दौरान उन्होंने ऐसी बात कह दी कि लोग दंग रह गए हैं।

Image

pic credit- yami gautam instagram

Yami Gautam reacts to being called a nationalist: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी फिल्म हक का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। फिल्म हक में यामी गौतम और इमरान हाशमी लीड रोल में है। इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हक के ट्रेलर लॉन्च पर इमरान हाशमी से लेकर यामी गौतम तक ने मीडिया के सवालों का बखूबी जवाब दिया। वहीं यामी गौतम ने खुद को नेशनलिस्ट कहे जाने पर रिएक्ट किया। आइए जानते है यामी गौतम ने क्या कहा...

यामी गौतम ने कही ये बात

यामी गौतम की आने वाली फिल्म हक न्याय की एक सच्ची को दिखाती है। ये एक असली घटना पर बनी है, जिसमें यामी एक बहादुर महिला का रोल कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यामी से पूछा गया कि उन्हें 'देशभक्ति सिनेमा की चेहरा कहा जा रहा है, इस पर क्या कहेंगी?यामी ने मुस्कुराते हुए कहा 'लेबल है, मुझे पता भी नहीं है। मुझे नहीं पता। अगर है तो लोगों का काम है कुछ न कुछ कहना। ये नहीं तो कोई और लेबल, फिर कोई और, फिर कोई और। परसों कुछ और था। पहले कुछ अंडररेटेड लेबल था। उससे पहले कुछ और था। ये बदलता रहता है। मैं इन सबमें नहीं पड़ती।' हक के बारे में बात करते हुए यामी ने कहा 'ये मुद्दा तो पब्लिक लाइफ में है। मुझे हमेशा सोचती हूं कि शाजिया जैसी महिला को कितनी हिम्मत और ताकत चाहिए होगी।अगर मुझे ऐसी महिलाओं की कहानी बताने का मौका मिलता है, तो मैं जरूर करूंगी। दर्शक मेरे लिए सबसे जरूरी हैं। उन्हें अच्छा लगे, उन्हें लगे कि ये कहानी उनके मतलब की है।'

इस दिन रिलीज होगी हक

बताते चलें कि हक को जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बवेजा स्टूडियोज ने मिलकर बनाई है। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। सभी लोग इसे देखने के लिए बेताब हैं। मालूम हो कि यामी गौतम अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में आर्टिकल 370 से लेकर बदलापुर तक के नाम शामिल है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article