बॉलीवुड

दुनिया से लंबे समय तक Sagarika Ghatge ने Zaheer Khan संग छुपाया था अपना रिश्ता, दोस्ती, प्यार और फिर शादी ऐसी है इस कपल की लव स्टोरी

Sagarika Ghatge and Zaheer Khan Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घटगे 8 जनवरी के दिन 39 साल की हो गई हैं। सागरिका ने अपने समय के फेमस क्रिकेटर रहे जहीर खान से शादी की। दोनों लंबे समय से शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कैसी सागरिका घटगे और जहीर खान की प्रेम कहानी शुरू हुई थी।

Image

Sagarika Ghatge and Zaheer Khan Love Story

Sagarika Ghatge and Zaheer Khan Love Story: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सागरिका घटगे आज यानी 8 जनवरी के दिन अपना 39 जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सागरिका घटगे ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया है लेकिन दर्शकों के बीच उन्हें सही पहचान शाहरुख खान की सुपरहिट मूवी 'चक दे! इंडिया' से मिली थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने बहुत पसंद किया था। अपने फिल्मी करियर से ज्यादा सागरिका घटगे (Sagarika Ghatge) अपनी लव-लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही थीं। एक्ट्रेस ने साल 2017 में पूर्व क्रिकेट स्टार जहीर खान से शादी की। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि सागरिका घटगे और जहीर खान (Zaheer Khan) के प्यार की शुरू कहां से हुई थी।

फिल्मी रही है सागरिका घटगे और जहीर खान की लव-स्टोरी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सागरिका घटगे और जहीर खान की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। शुरुआत में सागरिका और जहीर के बीच ऐसी कोई खास बातचीत नहीं थी लेकिन एक्ट्रेस के कुछ दोस्तों ने उन्हें छेड़ना शुरू कर दिया था। जब सागरिका के दोस्तों के बार-बार जहीर का नाम लेकर उन्हें छेड़ना शुरू किया तो एक्ट्रेस साफ बोल दिया था कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है। एक बार खुद जहीर खान ने सागरिका से उनके साथ डिनर पर अकेले चलने के पूछा था। सागरिका को लगा था कि जहीर उनके साथ मजाक कर रहे हैं। हालांकि दोनों डिनर पर मिले और इसके बाद इनके बीच दोस्ती शुरू हुई।

जहीर ने गोवा में किया था सागरिका को प्रोपोज

सागरिका और जहीर के बीच की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी थी। दोनों एक दूसरे के फीलिंग रखने लगे थे। लंबे समय तक इस कपल ने दुनिया से अपना रिश्ता छुपाया था। साल 2017 में अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर जहीर खान और सागरिका साथ में गोवा हॉलिडे एन्जॉय करने आए थे। यही वो जगह थी जब जहीर ने सागरिका को प्रोपोज कर दिया था। इसके बा दोनों ने एक पोस्ट के माध्यम से अपनी सगाई की जानकारी फैन्स के बीच साझा कर दी थी।

सगिरका ने जहीर संग शादी करने की बात अपने घर में बताई और उनकी मां इस रिश्ते के लिए राजी थीं। इसके बाद जहीर ने सागरिका से पिता से उनकी बेटी का हाथ मांगा। माता-पिता की सहमति मिलने के बाद सागरिका घटगे और जहीर खान ने 27 नवंबर 2017 को कोर्ट मैरेज कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया था। दोनों काफी सालों से अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article