Hanuman Ji Dialogue in Adipurush: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में हनुमान जी का किरदार निभाने वाले देवदत्त नागे को भी उनके डायलॉग के चलते जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ये डायलॉग लिखने वाले है, मनोज मुंतशिर भी ट्रोल हो रहे हैं। फिल्म आदिपुरुष को रामायण पर आधारित एक फिल्म है, जिसे ओम राउत के निर्देशन में बनाया गया है। फिल्म के कई बचकाने डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें हनुमान जी का एक डायलॉग, जलेगी तेरे बाप की' को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म आदिपुरुष में देवदत्त नागे के हनुमान जी के रोल पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आइए इस डायलॉग पर एक नजर डालते हैं।
डायलॉग के चलते ट्रोल हुए मनोज मुंतशिर
दरअसल फिल्म आदिपुरुष में जब हनुमान जी माता सीता से मिलने के लिए रावण के महल लंका में जाते हैं, तो कुछ लोग उन्हें रावण के आगे पेश कर देते हैं। वहां मेघनाथ उनकी पूंछ में आग लगा देता है। जिसके बाद वह हनुमान जी से पूछता है, 'क्यों जली ना..' जिसके जवाब में हनुमान जी कहते हैं, 'कपड़ा तेरे बाप का.., तेल तेरे बाप का.., जलेगी भी तेरे बाप की..' हनुमान जी के इस डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विवाद मच गया है। यूजर्स का मानना है कि हनुमान जी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, ये टपोरी भाषा के डायलॉग देकर।
मनोज मुंतशिर ने दी सफाई
जिसके बाद अब मनोज मुंतशिर ने फिल्म में डायलॉग को देकर सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'हमारी फिल्म आदिपुरुष रामायण से प्रेरित है। हमने इसे अलग अंदाज से बनाने की कोशिश की है।'
