बॉलीवुड

Adipurush Box Office Collection Day 3: पहले वीकेंड पर टूटा पठान का रिकॉर्ड, तीसरे दिन कमाई 70 करोड़ के पार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 19, 2023, 08:43 AM IST

Adipurush Box Office Collection Day 3 (Early Estimates): प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 16 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद 'आदिपुरुष' के मेकर्स के खिलाफ जमकर विवाद छिड़ गया है। अब रिलीज के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।

Image

Adipurush Box Office Collection Day 3

Adipurush Box Office Collection Day 3: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 36 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद 'आदिपुरुष' के मेकर्स के खिलाफ जमकर विवाद छिड़ गया है। इस बीच पहले ही दिन फिल्म को 93 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग मिली थी। जिसमें लगातार कमी देखने को मिल रही है। फिल्म के डायलॉग और एक्शन सीन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जिसके साथ ही नेपाल में तो फिल्म को बैन तक कर दिया गया है। इस बीच अब आदिपुरुष के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए इन आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

टूट गया पठान का रिकॉर्ड

पहले वीकेंड के बाद प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की 'आदिपुरुष' ने शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले दिन आदिपुरुष को 93 करोड़ की दमदार ओपनिंग मिली थी। जिसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। फिल्म ने सिर्फ 62 करोड़ का ही बिजनेस किया था। हालांकि अब संडे फैक्टर आदिपुरुष के लिए काम करता नजर आ रहा है।

रिलीज के तीसरे दिन फिल्म 70-73 करोड़ का बिजनेस करने वाली है। अब फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 228-230 करोड़ के बीच रहने वाला है। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने पहले वीकेंड पर 366.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। प्रभास की फिल्म पठान ने काफी आगे चल रही है।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

आदिपुरुष के डायलॉग और कई सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। दर्शक फिल्म के डायलॉग लिखने पर मनोज मुंतशिर को टारगेट कर रहे हैं। वहीं फिल्म में सैफ अली खान के लुक को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि इस बीच फिल्म की जबरदस्त कमाई ने सभी का मुंह बंद कर दिया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article