बॉलीवुड

'Hanuman Ansh' पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में हुई टैक्स फ्री

Hanuman Ansh Declared Tax-free in Uttarakhand: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' पर अब धामी सरकार मेहरबान हुई है। बताया जा रहा है कि इस मूवी को उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

Image

उत्तराखंड में 'हनुमान अंश' हुई टैक्स फ्री (Pic Credit: Instagram)

Hanuman Ansh Declared Tax-free in Uttarakhand: 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 40 दिन हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 40 दिनों के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर लोगों का ध्यान खींच रही है। कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखने वाली इस फिल्म को अब उत्तराखंड सरकार की ओर से बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान टिकटों से वसूले गए स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स (SGST) की भरपाई करने का फैसला किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Jai Jai Ram' के आते ही Manoj Muntashir ने शेयर किया 'आदिपुरुष' का गाना, सोशल मीडिया पर मचा बवाल)

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश'

उत्तराखंड सरकार ने बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' को राज्य में टैक्स-फ्री करने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में टिकटों पर लगने वाले स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (SGST) की भरपाई करेगी ताकि दर्शकों पर टैक्स का बोझ न पड़े। उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक और उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद (UFDC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में राज्य कर विभाग को निर्देश जारी किए हैं। उत्तराखंड में 'हनुमान अंश' के टैक्स फ्री होने से मेकर्स को बड़ा फायदा होने की भी पूरी उम्मीद है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sohail Khan के गणपति विसर्जन में शामिल हुए Salman Khan, बप्पा की आरती करते हुए वीडियो हुआ वायरल)

Hanuman Ansh Declared Tax-free in Uttarakhand.

Hanuman Ansh Declared Tax-free in Uttarakhand.

जल्द 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी 'हनुमान अंश'

शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी की फिल्म 'हनुमान अंश' का इंडिया नेट कलेक्शन 230 करोड़ रुपये हो गया ह अब इसकी कुल इंडिया ग्रॉस कमाई 275 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि यह मूवी 300 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रहेगी। इतना ही नहीं इस मूवी को ओटीटी की ओर से भी तगड़े ऑफर मिल रहे हैं। 'हनुमान अंश' की कहानी लक्ष्मण दास के जीवन पर आधारित है, जिन्हें आगे चलकर भक्तों के बीच नीम करोली बाबा के नाम से प्रसिद्धि मिली।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article