AICWA Ban Pakistani Stars: पहलगाम अंताकी हमले के बाद से पाकिस्तानी स्टार्स इंडिया में काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान स्टार्स पर बैन लगा दिया। अब इसको लेकर बॉलीवुड में एक बार फिर हंगामा मचा हुआ है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (
AICWA ने दिया ये बयान
AICWA ने अपने बयान में कहा, 'माहिरा खान, हानिया और फवाद खान ने भारत की संप्रभुता और आतंकवाद के खिलाफ उसकी कार्रवाई पर सवाल उठाए। ये बयान हमारे देश का और उन शहीदों का अपमान हैं, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जंग में जान दी।' संगठन ने साफ किया कि कोई भी पाकिस्तानी एक्टर, फिल्ममेकर या फाइनेंसर भारत में काम नहीं करेगा, और न ही कोई भारतीय कलाकार उनके साथ किसी ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर सहयोग करेगा।
'अबीर गुलाल' को लेकर कही ये बात
AICWA ने पाकिस्तानी स्टार्स के बैन के साथ-साथ फवाद खान की बॉलीवुड फिल्म 'अबीर गुलाल (Abir Gulaal)' की निंदा की। संगठन ने कहा कि लवामा हमले के बाद भी फवाद को कास्ट करना गलत था। आपको बता दे कि फवाद खान के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) भी नजर आने वाली थी। इस फिल्म को मई में रिलीज किया जाना था, अब इसकी रिलीज को रोक दिया गया है।
