Komal Rani Speak on Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की पर्सनल लाइफ इन दिनों लगातार चर्चा में है। अभी हाल ही में गोविंदा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) के साथ नजर आए थे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर विवाद हो गया है। सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) एक बाद एक बयान दे रही हैं। अभी हाल ही में गोविंदा ने भी इस वीडियो पर चुप्पी तोड़ी थी। अब इन सब के बीच कोमल रानी का एक पोस्ट सामने आया है, जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं कि कोमल रानी ने क्या पोस्ट किया है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Govinda की रूमर्ड GF कोमल रानी के खिलाफ उतरीं Sunita Ahuja, मांगा सपोर्ट; बोलीं- 'मेरी जिंदगी में राक्षस'
कोमल रानी ने खोल दी पोल
एक्टर गोविंद और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कोमल रानी का अभी हाल ही में शेयर किया गया एक पोस्ट है। कोमल रानी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि 'जो औरत अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं। कोई भी इंसान पहले से टूटे हुए घर को तोड़ने वाला नहीं हो सकता। हमारे देश के लोग इतने भी मूर्ख नहीं हैं कि किसी के कहने पर कौवे के पीछे भागने लगें, सिर्फ इसलिए कि किसी ने उनसे कहा कि कौवा उनका कान लेकर उड़ गया है। मैं समझ नहीं पा रही कि एक औरत किस तरह के दर्द से गुजर रही है, जहां उस दर्द को ठीक करने की कोशिश करने के बजाय, वो उसे सबके सामने दिखाने में ही खुश नजर आती है। क्या ये सच में दर्द है या फिर कोई सोची-समझी साजिश?
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'आपको काजी से जलन है'- रीति पर भड़के सलमान खान, आसिफ सहित इन सदस्यों को भी लगाई लताड़
सुनीता आहूजा का बिना नाम लिए लगाई क्लास
कोमल रानी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि 'किसी आदमी को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, उसे काम करने से रोकना, घर पर बैठने के लिए मजबूर करना, उसे बर्बाद होने देना, पूरी तरह से अकेला कर देना और उसे मौत के करीब पहुंचा देना। मुझे नहीं लगता कि कोई अच्छी पत्नी अपने पति के साथ इतना बुरा व्यवहार कर सकती है। क्या ऐसी औरतें मानसिक रूप से बीमार हैं, या फिर अपने फायदे के लिए इतनी चालाक हैं कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि बंद दरवाजों के पीछे जो हासिल नहीं कर पाईं, वो अब सार्वजनिक रूप से जाकर और लोगों की सहानुभूति बटोरकर हासिल कर सकती हैं। मेरे नाम का इस्तेमाल अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए करना बंद करो। भगवान हर अच्छे इंसान को ऐसी चालाक औरतों से बचाए।'
