बॉलीवुड

गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफ्वाहं पर भांजे विनय आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'एक अच्छे रिश्ते...'

Govinda's nephew breaks silence on his affair rumours: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपने बयानों के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता को खबरें है कि वो एक महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में हैं। इन खबरों पर अब गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने रिएक्शन दिया है।

Image

Govinda's nephew breaks silence on his affair rumours

Govinda's nephew breaks silence on his affair rumours: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वैवाहिक कलह और कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहों को लेकर यह कपल विवादों में है। फैन्स हमेशा से ही इस कपल क प्रेरणा मानते आये हैं लेकिन अब इन चीजों ने सभी को हैरान कर दिया है। इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अब गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने भी चुप्पी तोड़ दी है। विनय आनंद का मानना है कि यह जोड़ी "मजबूत और निजी" बनी रहेगी।

गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर विनय आनंद ने दिया रिएक्शन

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए विनय आनंद ने बताया कि वो दिल से प्रेयर कर रहे हैं कि उनके मामा और मामी का रिश्ता हमेशा मजबूत और निजी बना रहे। विनय आनंद इस समय यही चाहते हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कहा था कि वो बच्चों और पूरे परिवार की देखभाल में मदद नहीं करते। इस पर विनय ने कहा कि यशवर्धन एक होशियार और टैलेंटेड बच्चा है। अगर मेरी मामी ने कुछ कहा है तो मैं अपने मामा से इन चीजों पर ध्यान देने का आग्रह ही कर सकता हूं। मैं कभी भी उन दोनों के बारे में गलत नहीं बोलूंगा।'

बताते चलें गोविंदा को लेकर इंटरनेट पर चर्चा है कि वो एक महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में हैं। हाल ही में एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने अपनी पत्नी के बयानों पर खूब पलटवार किया है। गोविंदा का यह भी कहना है कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा ने अपने करियर में शोला और शबनम, हम, स्वर्ग, राजा बाबू, कुली नंबर 1, जोड़ी नंबर 1 और हीरो नंबर 1 जैसी कई बेहतरीन फिल्में की हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article