बॉलीवुड

गोविंदा के करियर को लेकर पत्नी सुनिता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'कुछ लोग उनकी जिंदगी बर्बाद...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 13, 2025, 12:41 PM IST

Sunita Ahuja On Govinda Career: एक्टर गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने हाल ही में खुलासा किया कि कुछ लोग उनके पति की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। सुनिता आहूजा के इस इंटरव्यू ने सबको हैरान कर दिया है। सुनिता आहूजा का नया इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

Image

Sunita Ahuja On Govinda Career

Sunita Ahuja On Govinda Career: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के अलग होने की अफवाह सामने आई थी, इसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया था। लेकिन सुनीता आहूजा ने इन सभी खबरों के फर्जी बताया था। अब इन सब के बीच सुनीता आहूजा का एक नया इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में सुनीता आहूजा अपने पति गोविंदा के करियर को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं सुनीता आहूजा ने इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है।

गोविंदा का करियर बर्बाद कर रहे हैं कुछ लोग

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में खुलासा किया कि कुछ लोग उनके पति की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। जूम (Zoom) को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने कहा, 'मैं गोविंदा से कहती हूं, तुम 90 के दशक के बादशाह थे। आज की जनरेशन तुम्हारे गानों पर थिरकती है। तुम जैसे लीजेंड घर क्यों बैठे हो? अनिल कपूर (Anil Kapoor), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty), और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) इतना काम कर रहे हैं।' इसके आगे गोविंदा के साथ समय बिताने वाले स्टार्स को लेकर सुनीता आहूजा ने कहा कि 'उसकी जिंदगी बर्बाद क्यों कर रहे हो दो कौड़ी के पैशन के लिए।' सुनिता आहूजा का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। इस बयान को लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है।

गोविंदा की वापसी पर सुनीता आहूजा ने कही ये बात

जब गोविंदा की वापसी को लेकर सुनीता आहूजा से सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि 'राजा बाबू जैसा स्टार घर बैठा है इसे देखकर काफी बुरा लगता हैं। लेकिन एक दिन वो दमदार वापसी करेंगे। अब उन्हें अच्छी फिल्में और डायरेक्टर्स चुनने की जरूरत है।' सुनीता आहूजा के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article