Govinda talk about Second Marriage: बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार कहे जाने वाले गोविंदा ( Govinda) अपने दौर में सुपरस्टार थे। एक्टर ने अपने करियर में एक के बाद एक हिट फिल्में दी हैं। 20s के दशक में गोविंदा के चाहने वालों की लंबी कतार थी। फिलहाल वह अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दो दिन से ही गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें आग की तरह फैल रही है। इन सब के बीच गोविंदा के कुछ पुराने इंटरव्यू भी वायरल हो रहे हैं।
जब शादीशुदा होकर भी नीलम पर दिल हार बैठे थे गोविंदा
गोविंदा( Govinda) का एक पुराना इंटरव्यू हाथ लगा है जिसमें उन्होंने विवादित बयान दिए थे। गोविंदा ने फिल्मों में छाने से पहले ही शादी कर ली थी, लेकिन एक्टर ने ये बात ज्यादा लोगों को नहीं बताई थी। शादी के बाद भी एक्टर का नाम कई बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। गोविंदा ने एक पुराने इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह अपनी को-स्टार नीलम को बहुत पसंद करते हैं। शादीशुदा होने के बाद भी वह नीलम पर दिल हार बैठे। यही नहीं वह दिव्या भारती और जूही चावला को भी पसंद करते थे।
सुनीता के बारे में बात करते हुए गोविंदा ने तब कहा था कि उन्होंने सुनीता से शादी करने का वादा इसलिए निभाया क्योंकि मैंने वादा किया था, इसलिए नहीं की मैं उससे प्यार करता हूं। गोविंदा ने आगे कहा कि कल को क्या पता मैं किस से प्यार कर बैठूँ और उससे शादी कर लूं सुनीता को इसके लिए तैयार रहना चाहिए मेरी कुंडली में दो शादी के योग हैं।
