बॉलीवुड

कोई माई का लाल अलग नहीं ....... तलाक की अफवाहों पर आया सुनीता आहूजा का बेबाक बयान

Sunita Ahuja Reaction on Divorce Rumours: सुनीता आहूजा की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में वह कहती नजर आ रही है कि मुझे और गोविंदा को कोई अलग नहीं कर सकता। साथ ही सुनीता यह सफाई भी डे रही है कि वह दोनों अलग क्यों रहते हैं।

Image

Sunita Ahuja Statement on Divorce Rumours

Sunita Ahuja Reaction on Divorce Rumours: अभिनेता गोविंदा( Govinda) और पत्नी सुनीता आहूजा ( Sunita Ahuja) के डिवोर्स की अफवाहों ने हर जगह हल्ला मचाया हुआ है। पिछले कई दिनों से यह बात जोरों पर है की कपल शादी के 37 साल बाद तलाक ले रहा है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो खुद सुनीता और गोविंदा ही बता सकते हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने शादीशुदा जीवन के बारे में बात कर रही है। सुनीता आहूजा का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

हाल ही में एक वीडियो समाने आई है जिसमें पैप्स सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) से पूछ रहे हैं कि क्या वो अपनी पति से अलग रहती है। इसके जवाब में सुनीता कहती है कि जब गोविंदा ने राजनीति जॉइन की थी तब बहुत सारे नेता उनके घर आते थे। उस समय टीना और मैं घर पर रहते थे शॉर्ट्स पहनते थे। उनके सामने ऐसे घूमना अच्छा नहीं लगता था इसलिए हमने अलग फ्लैट लिया था ताकि उस फ्लैट में वह अपनी मीटिंग ले सके। सुनीता ने बड़े ही बिंदास अंदाज में कहा कि मुझे और गोविंदा कोई माई का लाल अलग नहीं कर सकता। उनके इस जवाब ने फैंस का दिल खुश कर दिया।

इस वीडियो पर लगातार लोग कॉमेंट कर रहे हैं और उनक इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा कि 'ये बात हुई ना' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि सच में आप दोनों को कोई अलग नहीं कर सकता। बता दें कि सुनीता और गोविंदा दोनों के मैनेजर ने तलाक की अफवाहों को झूठा बताया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article