Govinda Naam Mera: विक्की कौशल और नेहा कक्कड़ की अपकमिंग फिल्म गोविंदा नाम मेरा (Govinda Naam Mera) को लेकर काफी हाइप बनी हुई हैं। अब फिल्म का नया गाना ‘बिजली’ (Bijli) आज 25 नवंबर को रिलीज कर दिया गया है। इस धमाकेदार गाने में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। इस सॉन्ग में विक्की और कियारा के डांस ने फैंस का दिल लूट लिया है। बिजली गाने को नेहा कक्कड़ और मिका सिंह को जोड़ी ने गाया है और यही वजह है कि रिलीज के कुछ देर के भीतर ही गाना यूट्यूब पर वायरल हो गया है।
कियारा के डांस की चर्चा
गोविंदा नाम मेरा के नए गाने बिजली में एक्ट्रेस किया आडवाणी के डांस की काफी चर्चा हो रही हैं। यूट्यूब वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस कियारा की काफी तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन बनने वाली हैं। उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशन इस समय सभी एक्ट्रेस से बेहतर हैं। हालांकि कुछ यूजर्स का मानना है कि इस गाने में कियारा का लुक पूरी तरह से कैटरीना कैफ के गाने चिकनी चमेली से कॉपी किया गया है।
वही विक्की कौशल का डांस भी काफी प्रोसेसिंग लग रहा है। लोगों को विक्की कौशल का डांस फिल्मों में काफी कम ही नजर आता है।
कुछ हटकर करने वाले हैं विक्की कौशल
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को ज्यादातर सीरियस फिल्मों में ही देखा गया है। हालांकि इस फिल्म में वह एक हंसमुख और मजाकिया रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोगों का काफी प्यार मिला है। इस फिल्म में विक्की कौशल, कियारा आडवाणी के अलावा भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म 16 दिसंबर को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
