बॉलीवुड

'भारत के लिए स्वाभिमान की बात है' पीएम मोदी की तारीफ में Govinda ने कह दी बड़ी बात

Govinda on PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री की कमान संभालने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में दिग्गज एक्टर गोविंदा ने उन्हें बधाई दी है।

Image

गोविंदा ने की पीएम मोदी की तारीफ (pic credit-instagram)

0Govinda Praises PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भारतीय राजनीति में इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री की कमान संभालने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाइयां दे रहे हैं। बीते दिन अनुपम खेर ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी। इस बीच दिग्गज एक्ट्रेस गोविंदा (Govinda) ने भी पीएम मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-PM नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे, Anupam Kher ने कहा, 'लोकतांत्रिक इतिहास में नया अध्याय जुड़...')

गोविंदा ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने ANI से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है। इस उपलब्धि के साथ पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। गोविंदा ने कहा कि ये सिर्फ एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत के सम्मान और गौरव का विषय है। उनके मुताबिक, पीएम मोदी ने दुनिया के सामने भारत की मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर इतने लंबे समय तक बिना किसी बड़े विवाद और आरोप के काम करना आसान नहीं होता। गोविंदा ने प्रधानमंत्री मोदी की मेहनत, समर्पण और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि हर जिम्मेदारी के साथ चुनौतियां आती हैं, लेकिन एक अच्छे नेता को हमेशा देश और दुनिया के सामने नई सोच पेश करनी चाहिए। गोविंदा ने उन्हें सम्मान देते हुए उनके काम के लिए धन्यवाद कहा।

अनुपम खेर ने की थी तारीफ

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी थी। अनुपम खेर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ पीएम मोदी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की ताकत और जनता के भरोसे का भी प्रतीक है। इसके अलावा भी अनुपम खेर ने पीएम की तारीफ कई बात कही।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article