बॉलीवुड

'किसी के बाप में दम हो तो.... सेट पर लेट आने के इल्जामों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, राजा बाबू ने बताया अपना स्टाइल

Govinda Break Silence on Being late on Sets : अभिनेता गोविंदा ने हाल ही में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि उन्हें लेटलतीफ़ का टैग क्यों मिला था। ट्विंकल और काजोल के शो पर गोविंदा ने क्या राज खोलें, आइए आपको बताते हैं।

Image

Image Source: Prime Video

Govinda Break Silence on Being late on Sets: बॉलीवुड के राजा बाबू अभिनेता गोविंदा( Govinda) इंडस्ट्री के कॉमेडी किंग कहे जाते हैं। 90s और 20s के दशक में गोविंदा ने अपनी बैक टू बैक फिल्मों से इंडस्ट्री में दबदबा बना दिया था। एक समय था जब गोविंदा के पास टाइम नहीं होता था। उसी समय में गोविंदा पर इल्जाम लगा था कि वह सेट पर लेट आते थे और शूटिंग में देरी करते थे। गोविंदा की इस आदत की वजह से दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी के बिच झड़गा तक हो गया था। अब इतने सालों बाद गोविंदा ने इन बातों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने सेट पर लेट आने का कारण भी बताया है।

गोविंदा ( Govinda) हाल ही में ट्विंकल खन्ना( Twinkle Khanna) और काजोल देवगन ( Kajol Devgan) के टॉक शो में नजर आए। इस एपिसोड में वह अपने दोस्त और स्टार चंकी पांडे के साथ सीट शेयर करते दिखाई दिए। गोविंदा से बातचीत में ट्विंकल खन्ना ने कहा कि, ' एक समय था जब ची-ची एक साथ 14 फिल्में कर रहा था, वह सेट पर कोई भी कॉस्टयूम पहनकर आ जाता था'। उनके इस कमेन्ट पर गोविंदा ने भी याद किया कि कैसे वह बैक टू बैक फिल्में शूट कर रहे थे। इसी वजह से वह सेट पर आने पर लेट हो जाते थे।

लेटलतीफ़ के टैग पर दिया जवाब

गोविंदा ने कहा कि, "किसी के बाप के अंदर हिम्मत नहीं कि वो 5 शिफ्ट करे और टाइम पर पहुंचे। हो ही नहीं सकता, इतना काम करने के बाद सेट पर टाइम से नहीं आया जा सकता। आज तो लोग एक फिल्म में ही थक जाते हैं।" गोविंदा ने कहा कि, ' उस समय लोग उन्हें कहते थे कि मैं लेटलतीफ़ हूं, सेट पर लेट आने की यही वजह थी की मेरे पास टाइम नहीं होता था।'

तलाक की खबरों पर किया रिएक्ट

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इस समय अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले उनकी तलाक की खबरें भी आई थी, हालांकि इस टॉक शो में गोविंदा ने अपने तलाक की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी है। जिसके बाद साफ हो गया कि पति-पत्नी के बिछ सबकुछ सही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article