Goodbye Movie Review: रिश्तों की उलझी गुत्थियों को सुलझाती है गुडबाय, दिल को छू लेगी फिल्म की कहानी

Goodbye Movie Review: अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय सात अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यदि आप भी इस शुक्रवार या वीकेंड में फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये रिव्यू।

शिवम पांडेAuthored by: शिवम पांडेUpdated Oct 6 2022, 22:46 IST

Goodbye

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

Family
Release Date

Oct 6, 2022

goodbye movie review in hindi starring amitabh bachchan neena gupta and rashmika  mandanna

Goodbye Movie Review in Hindi: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), नीना गुप्ता (Neena Gupta) की फिल्म गुडबॉय (Goodbye Movie) सिनेमाघरों में सात अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाली है। सिनेमाघरों के खुलने के बाद से ही सिनेमा प्रेमी एक फैमिली ड्रामा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की दमदार स्टारकास्ट और फेस्टिव सीजन के कारण फैंस को गुडबाय से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म इन सभी उम्मीदों पर खरी भी उतर रही है। सुपर 30 और क्वीन के बाद डायरेक्टर विकास बहल ने फैमिली ड्रामा में जो सारी चीजें होनी चाहिए, गुडबाय इन सभी बॉक्स पर टिक करती है।

गुडबाय की कहानी की बात करें तो ये भल्ला परिवार की एक जर्नी है। गायत्री (नीना गुप्ता) केनिधन के बाद हरीश (अमिताभ बच्चन) पर सारी जिम्मेदारी आ जाती है। वह अपने बच्चों से कहता है कि घर वापस लौट आए लेकिन, इसमें बेहद मुश्किल आती है क्योंकि सभी बच्चे दुनिया के अलग-अलग हिस्से में रहते हैं। पूरा परिवार जब एक छत के नीचे आता है, तो हर कोई अपने दुख को पहचानता है। इसके अलावा हर किसी का एक दूसरे से संपर्क टूटा हुआ है। वहीं, घर की बेटी (रश्मिका मंदाना) को अंतिम संस्कार से जुड़े सभी रिवाज अंधविश्वास लगते हैं। हरीश का परिवार किस तरह से गायत्री का अंतिम संस्कार करता है, पूरी कहानी इसी के ईर्द-गिर्द है।