बॉलीवुड

Golmaal 5: रोहित शेट्टी OG कास्ट के साथ करेंगे बड़े पर्दे पर धमाका, फीमेल विलेन की एंट्री से मचेगा बवाल

OG Cast To Reunite In Rohit Shetty Upcoming Film Golmaal 5: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अब 'गोलमाल 5' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे। इस फिल्म की एक खास बात यह भी है कि मूवी में शर्मन जोशी की धमाकेदार वापसी होगी। इतना ही नहीं, मूवी में बड़ा बदलाव भी देखने को मिलेगा।

Image

फोटो क्रेडिट- नेटफ्लिक्स, इंस्टाग्राम

OG Cast To Reunite In Rohit Shetty Upcoming Film Golmaal 5: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्मों और अंदाज से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रोहित शेट्टी की फिल्में जब-जब बड़े पर्दे पर रिलीज होती हैं, धमाल मचा जाती हैं। खासकर उनकी फिल्म 'गोलमाल', जिसने अपनी हर फ्रेंचाइजी से लोगों का खूब दिल जीता है। वहीं अब रोहित शेट्टी 'गोलमाल 5' (Golmaal 5) के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन 'गोलमाल 5' के साथ-साथ रोहित शेट्टी फिल्म में कुछ बड़े बदलाव भी करते नजर आएंगे, जिससे मूवी को दर्शकों का खूब प्यार मिलेगा। जहां इसमें पुराने कलाकार की वापसी होगी तो वहीं विलेन्स की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' (Golmaal 5) में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू तो रहेंगे ही। साथ ही फिल्म में शरमन जोशी की भी धमाकेदार वापसी होगी, जिन्होंने 'गोलमाल' की पहली फ्रेंचाइजी में अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता था। बताया जा रहा है कि इस बार रोहित शेट्टी की फिल्म फैंटेजी कॉमेडी पर आधारित होगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इस सिलसिले में कहा, "पांचवा पार्ट फैंटेसी कॉमेडी होने वाला है।" खबरों की मानें तो 'गोलमाल 5' की स्टोरी टेलिंग इसकी पिछली फ्रेंचाइजियों से बिल्कुल अलग होने वाली है।

फीमेल विलेन की होगी एंट्री

'गोलमाल 5' (Golmaal 5) से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फिल्म की कास्टिंग अभी भी जारी है। लेकिन इसकी कहानी इस तरह से लिखी गई है कि इस बार नेगेटिव रोल में किसी एक्ट्रेस की एंट्री होगी। सूत्र ने इस बारे में कहा, "इस बार मूवी की कहानी ऐसे लिखी गई है कि नेगेटिव किरदार एक महिला द्वारा अदा किया जाएगा।" ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'गोलमाल 5' में कौन सी एक्ट्रेस बतौर विलेन एंट्री करती हैं। बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी मूवी में जॉनी लिवर, अश्विनी कालेश्कर, मुकेश तिवारी और संजय मिश्रा अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article