बॉलीवुड

Ghudchadi Twitter Reaction: दो पीढ़ियों का रोमांस देख फिदा हुए फैंस, यूजर ने कहा-संजय दत्त का नाम ही काफी है परफॉर्मेंस...

Ghudchadi Twitter Reaction: इस फिल्म का निर्देशन बिनॉय गांधी ने किया है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म देखने के बाद फैंस कैसे रिव्यू दे रहे हैं।

Image

Ghudchadi Twitter Reaction

Ghudchadi Twitter Reaction: रवीना टंडन लंबे समय के बाद फिल्मों में नजर आ रही है। वही इस फिल्म में संजय दत्त रवीना टंडन के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस बार संजय दत्त विलेन नहीं बनेंगे बल्कि उनके बच्चें उनके प्यार के विलेन बनेंगे। इस फिल्म का निर्देशन बिनॉय गांधी ने किया है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म देखने के बाद फैंस कैसे रिव्यू दे रहे हैं।

इस फिल्म में संजय दत्त ने हर बार की तरह शानदार एक्टिंग की है। संजय दत्त ने अपने किरदार को बहुत अच्छे से निभाया है। जो फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। रवीना टंडन फिल्म में एक रोमांटिक रोल कर रही हैं, जिसे देखकर उनकी उम्र का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। पार्थ और खुशाली के बीच अच्छी केमिस्ट्री है, जो कुछ दृश्यों में नजर आती है। संजय दत्त और रवीना टंडन की जोड़ी ही एकमात्र बचाव है। उन्हें एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए देखना निश्चित रूप से पुरानी यादें ताजा करने वाला है।

रोमांस के साथ-साथ उनका फिल्म में चुलबुलापन भी बरकरार है, जो फैंस को पसंद आ रहा है। वही टीवी स्टार पार्थ समथान ने भी अच्छा काम किया है। उनकी मुस्कान पर फैंस फिदा हो रहे हैं। इससे पहले भी वे कई टीवी शोज कर चुके हैं और अब उनकी एक्टिंग में गंभीरता साफ देखी जा सकती है। फिल्म में अरुणा ईरानी ने भी कल्याणी देवी का शानदार किरदार निभाया है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को दीवाना कर रही है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article