Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। 17 दिन बाद भी दर्शकों के सिर गदर 2 का क्रेज कम नहीं हो रहा है। फिल्म की धुआंधार कमाई जा रही है। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। फिल्म जल्द 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। मेकर्स गदर 2 की छप्पर फाड़ कमाई से बेहद खुश हैं।
गदर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गदर 2 ने पहले हफ्ते 248. 63 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 134. 47 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने रविवार को 17 करोड़ का बिजनेस किया। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, 456.95 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। गदर 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। फिल्म ने केजीएफ 2 का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।
सनी इन दिनों गदर 2 की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर ने फिल्म के 400 करोड़ की कमाई पर वीडियो शेयर कर फैंस को बधाई दी थी। एक्टर ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि लोग फिल्मों को इतना प्यार देंगे। गदर 2 फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है। फिल्म में तारा और सकीना के रोल ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 22 सालों बाद पर्दे पर दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आई है।
