बॉलीवुड

Gadar 2: अमीषा पटेल ने डायरेक्ट अनिल शर्मा की खोली पोल, कहा- 'ये तो गोविंदा को तारा सिंह बनाना चाहते..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 4, 2023, 08:27 AM IST

Gadar 2: तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने एक बार फिर 22 साल बाद गर्दा उड़ा दिया है। गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। अब अमीषा पटेल ने डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है।

Image

Ameesha Patel on Gadar 2 Director Anil Sharma

Gadar 2: तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने एक बार फिर 22 साल बाद गर्दा उड़ा दिया है। गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई के साथ सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म में सनी देओल को तारा सिंह और अमीषा पटेल को सकीना के किरदार में काफी पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ ही एक्टर उत्कर्ष शर्मा, तारा सिंह के बेटे जीते के रोल में नजर आ रहे हैं। अब गदर 2 की सक्सेस के बाद अमीषा पटेल ने डायरेक्ट अनिल शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अमीषा ने साफ कर दिया है कि उनके और अनिल के रिश्ते कभी भी अच्छे नहीं रहे हैं। आइए अमीषा पटेल के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

‘वो गोविंदा को तारा सिंह बनाना चाहते थे’

गदर 2 फेम अमीषा पटेल ने हाल ही में ‘न्यूज 18’ को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि अनिल शर्मा तारा सिंह के किरदार के लिए सनी देओल नहीं बल्कि गोविंदा को कास्ट करना चाहते थे, वही सकीना के रोल में वह उनकी जगह ममता कुलकर्णी को कास्ट करने के बारे में सोच रहे थे। अमीषा ने आगे कहा, ‘मेरे और अनिल जी के रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे, लेकिन वो मेरे लिए परिवार की तरह हैं। मुझे उन्होंने नहीं बल्कि जी ने कास्ट किया है। साथ ही सकीना का किरदार भी शक्तिमान ने लिखा है।’

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article