बॉलीवुड

बिजनेसमैन की बाहों में लिपटी नजर आई सनी देओल की हीरोइन, उम्र का फासला देख लोगों ने उड़ाया मजाक

Ameesha Patel with Businessman Nirvaan: सनी देओल की गदर एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कल रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिजनेसमेन निर्वाण बिरला के साथ कोजी तस्वीर साझा की। इस फोटो में दोनों किसी पार्टी में नजर आ रहे हैं, एक्ट्रेस की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।

Image

Ameesha Patel with Businessman Nirvaan

Ameesha Patel with Businessman : बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल( Ameesha Patel) इन दिनों अपनी बैचलर लाइफ को एन्जॉय करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। गदर 2 फ़ेम एक्ट्रेस अक्सर पार्टियों में और वकेशन पर मजे करती दिखाई देती है और इन सभी की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में वह दुबई में किसी इवेंट के दौरान स्पॉट हुई थी। अमीषा पटेल ने दुबई की इस पार्टी में मस्ती करते हुए तस्वीरें साझा की, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अमीषा ने ऐसी तस्वीर दिखाई है जो हर जगह वायरल हो रही है।

सनी देओल की गदर एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कल रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिजनेसमेन निर्वाण बिरला के साथ कोजी तस्वीर साझा की। इस फोटो में दोनों किसी पार्टी में नजर आ रहे हैं, किसी कैफे की छत पर बैठे हुए निर्वाण ने अमीषा को गले लगाया हुआ है। अमीषा और निर्वाण दोनों ने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है, उनके पीछे अन्य लोग नजर आ रहे हैं जो अपनी ड्रिंक एन्जॉय कर रहे हैं। अमीषा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है 'लवली ईव्निंग विद माय डार्लिंग' , फैंस इस पोस्ट को अमीषा पटेल और निर्वाण के रिश्ते (अफेयर) से जोड़ रहे हैं।

उसके बाद अमीषा ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी के नजारे लेते हुए तस्वीर खिंचवा रही थी। अमीषा ने बताया कैसे पार्टी में उन्होंने एन्जॉय किया। अभिनेत्री की इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेन्ट कर रहे हैं, कोई उन्हें नए रिश्ते की बधाई दे रहा है तो कोई कह रहा है कि जोड़ी जच रही है, वहीं फैंस यह भी पूछ रहे हैं कि कौन है निर्वाण बिरला। आइए आपको भी बता दें कि निर्वाण बिरला के बिजनेसमैन हैं साथ ही वह गायक भी हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीना कपूर खान उन्हें फॉलो करती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article