बॉलीवुड

'Border 2' से बाहर हो जाएंगे दिलजीत दोसांझ !! FWICE ने मेकर्स को लगाई लताड़

FWICE on Diljit Dosanjh Casting in Boder 2: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' के ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को देखने के बाद से ही लोगों ने पंजाबी सिंगर-एक्टर को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी है। ऐसे में अब FWICE ने दिलजीत की 'बॉर्डर 2' में हुई कास्टिंग पर विचार करने को कहा है।

Image

FWICE on Diljit Dosanjh Casting in Boder 2

FWICE on Diljit Dosanjh Casting in Boder 2: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 'सरदार जी 3' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दिलजीत दोसांझ को देशभर में ट्रोल किया जा रहा है। इस ट्रेलर में दिलजीत दोसांझ के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आ रही हैं। एक तरह पहलगाम में हुए टूरिस्टों पर आतंकी हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया था। वहीं दूसरी ओर दिलजीत दोसांझ की फिल्म में हानिया आमिर को देख लोगों का गुस्सा चरम पर है। ऐसे में अब द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग को लेकर मेकर्स पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

FWICE ने टी-सीरीज एक चेयरमैन भूषण कुमार, डायरेक्टर इम्तियाज अली और एक्टर सनी देओल को लैटर दिखा है। द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के मुताबिक 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग पर दोबारा विचार करने को कहा है। द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने दिलजीत दोसांझ की पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग मूवी 'सरदार जी 3' को लेकर बड़ी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि दिलजीत दोसांझ ने भारत की भावनाओं ठेस पहुंचाई है।

FWICE ने भूषण कुमार को भेजे पत्र में लिखा है कि 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ को कास्ट करना बेहद निराशाजनक बात है। पत्र में लिखा गया है, 'दिलजीत की कास्टिंग के फैसले से हमारे सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदानों के प्रति अपमान हैं।' उन्होंने आगे कहा कि दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग अब सीधे तौर पर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री द्वारा नेशन के साथ एक साथ खड़े हुए रुख को कमजोर करता है।' अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिलजीत दोसांझ 'बॉर्डर 2' का हिस्सा बने रहते हैं या नहीं?

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article