Fukrey 3 Box Office Collection Day 5: साल 2023 में रिलीज हुईं कुछ फिल्मों को छोड़कर लगभग सभी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में मजबूत रही है। फिल्म की कमाई में कोई भारी गिरावट नहीं देखी गई है। दर्शकों की ओर से मिले रिव्यू के अनुसार 'फुकरे 3' को अच्छा बताया गया है। 5 दिनों में 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानें फिल्म ने 5वें दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) स्टारर 'फुकरे 3' के अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक इसने 2 अक्टूबर के दिन 11.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 54.98 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। रविवार की कमाई को देखने के बाद सोमवार के दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है लेकिन 2 अक्टूबर की छुट्टी का होना भी फिल्म को फायदा हुआ है। 'फुकरे 3' ने 5वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई की है।
उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 'फुकरे 3' दुनिया भर में जल्द ही 100 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लेगी। दिलचस्प बात यह है कि 'फुकरे 3' में अली फजल का भी धांसू कैमियो है, जो चौथे पार्ट को आगे लेकर जाएंगे। 'फुकरे 3' का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है।
