Fukrey 3 Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड की मसालेदार फिल्म 'फुकरे 3' रिलीज होते ही बड़े परदे पर छा गई है। फिल्म के पहले दो भागों की तरह दर्शकों को तीसरा पार्ट भी दिलों पर जादू चला रहा है। वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की जोड़ी ने सभी को बांधे हुए है और कहानी में जान डाल दी है। फुकरे 3 देखने के बाद दर्शकों ने अपने एक से बढ़ कर एक रिव्यू देते हुए कहा है की ये एक टोटल मसाला फिल्म है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन कितनी कमाई कर ली है।
ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) ने पहले ही दिन ओपनिंग करते हुए 8.5 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। अब 16वें दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ का कलेक्शन का छप्पड़फाड़ कमाई की है। इस बंपर कमाई का कारण है नेशनल सिनेमा डे, जिसमें थिएटर की टिकट मात्र 99 रूपए होती है। इस कलेक्शन से फुकरे 3 की टोली ने जवान और मिशन रानीगंज को धोबी पछाड़ दे दिया है। ऐसे में अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 86.54 करोड़ रूपए हो गया है।
ऐसे में वर्ल्ड वाइड में भी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है, जिसे देख मेकर्स काफी खुश हैं। जानकारी के लिए बता दें की फिल्म का कुल बजट 45 करोड़ रूपए है। मृगदीप सिंह लांबा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है, जिसके लिए दर्शक उनकी सराहना कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का चौथा पार्ट भी आ सकता है।
