Fukrey 3 Box Office Collection Day 15 Early Reports: पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा जैसे सितारे से सजी फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। अब रिलीज के 15 दिनों के बाद भी फिल्म की अच्छी खासी कमाई जारी है। आज नेशनल सिनेमा डे पर इसमें बढ़ोत्तरी भी आने वाली है। मूवी की बात करें तो फिल्म में वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की जोड़ी ने सभी को बांधे हुए है और कहानी में जान डाल दी है। फुकरे 3 देखने के बाद दर्शकों ने अपने एक से बढ़ कर एक रिव्यू देते हुए कहा है की ये एक टोटल मसाला फिल्म है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन कितनी कमाई कर ली है।
मिशन रानीगंज को टक्कर दे रही फुकरे 3
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज को रिलीज हुए अभी बस 7 दिन ही हुई हैं, ऐसे में 15 दिन पहले रिलीज हुई फुकरे 3 अक्षय कुमार की फिल्म की कड़ी टक्कर दे रहे है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन लगभग 1 करोड़ की कमाई कर ली है. जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन 66 करोड़ के आसपास हो गया है।
फिल्म की कमाई आज 'नेशनल सिनेडा डे' के मौके पर और भी बढ़ने वाली है, क्योंकि सभी सिनेमाघरों में मूवी टिकट केवल 99 रुपये में ही बिक रही हैं।
