बॉलीवुड

कादर खान ने एक शॉट को लेकर गोविंदा को बकी थीं गालियां, शाम होते-होते चूमा हाथ... हुआ गलती का अहसास

Kader Khan abused Govinda: बॉलीवुड कलाकार गोविंदा (Govinda) ने हाल ही में मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू देते हुए खुलासा किया है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कादर खान उनसे इतने नाराज हो गए थे कि उन्होंने हीरो नं. 1 को गालियां तक दे डालीं। हालांकि भगवान की कृपा से शाम तक कुछ ऐसा हुआ कि कादर खान (Kader Khan) ने उनका हाथ चूमा और उन्हें थैंक यू कहा।

Image

Kader Khan Govinda Controversy

Kader Khan abused Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) ने सिनेमा के शक्तिमान उर्फ मुकेश खन्ना को दिए ताजा इंटरव्यू में कई ऐसे खुलासे किए हैं कि लोग दंग रह गए हैं। गोविंदा ने एक खुलासा कादर खान साहब को लेकर भी किया है, जिनके साथ उन्होंने कई सारी फिल्में की हैं। गोविंदा ने कहा है कि एक फिल्म शॉट के दौरान कादर खान उनसे इतने नाराज हो गए थे कि दोनों के बीच तनातनी भी हो गई। बात यहां तक पहुंच गई थी कि कादर खान ने उन्हें भला बुरा तक कह डाला लेकिन शाम होते-होते चीजें कुछ इस तरह से बदलीं कि कादर खान ने उन्हें न केवल शुक्रिया कहा बल्कि एक्टर की पॉजिटिव एनर्जी को भी सलाम किया।

मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, 'मैं और कादर खान साहब एक फिल्म पर साथ में काम कर रहे थे। मुझे 7 बजे का टाइम दिया गया था और मैं वक्त पर पहुंच गया। कादर खान साहब थोड़ा लेट आए थे। जब तक वो आए तब 12 बज चुके थे तो मुझे भूख लगने लगी थी। मैंने खाना ऑर्डर किया और उसका इंतजार करने लगा। कादर खान साहब ने मुझसे कहा कि मैं उनके साथ शूटिंग करूं लेकिन मैंन उनसे मना कर दिया। वो इस बात पर नाराज हो गए और मुझ पर चिल्लाने लगे। मैंने उन्हें शूटिंग के लिए साफ मना कर दिया क्योंकि मैं भूखा था।'

देखिए गोविंदा और मुकेश खन्ना का इंटरव्यू

'कादर खान ने टीम को कहा कि मैं अकेले शॉट दूंगा और वो शूटिंग के लिए चले गए। वो एक वोट पर शूट कर रहे थे, जो पलट गई। कुछ देर के लिए तो कादर खान साहब गायब भी हो गए थे। जब वो लौटे तो उन्होंने मेरा हाथ चूमा और कहा कि तुममे कुछ अलग बात है। आप समझिए मुझे वो तारीफ सुनने के लिए कादर खान साहब की कितनी गालियां सुननी पड़ी।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article