Firoz Nadiadwala Hera Pheri Case: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परेश रावल (Paresh Rawal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म हेरा फेरी को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में फिल्म हेरा फेरी को लेकर परेश रावल ने एक इंटरव्यू भी दिया था, जिसमें वो शूटिंग से जुड़े मुद्दों पर बोलते नजर आए थे। लेकिन सब के बीच फ्रेंचाईजी 'हेरा फेरी' कॉपीराइट मामले की वजह से खबरों में आ गई है। फिरोज नाडियाडवाला ने इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें:'हेरा फेरी 3' पर फिर लटकी तलवार, फिरोज नाडियाडवाला के पास नहीं है फिल्म के राइट्स, साउथ निर्माता ने किया बड़ा दावा)
विवादों में आई फ्रेंचाईजी 'हेरा फेरी'
बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कमेडी फिल्मों में से एक हेरा फेरी और उसकी सीक्वल फिर हेरा फेरी अब फिर से सुर्खियों में है, लेकिन इस बार खुशी की वजह से नहीं बल्कि बड़े राइट्स विवाद और ठगी के आरोप में। प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala) ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया है कि कुछ लोग उनकी फिल्म के कॉपीराइट और रीमेक राइट्स पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे करोड़ों रुपये वसूलने की ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं और उनकी कंपनी के पब्लिक लिस्टिंग में भी रोड़ा अटका रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में गोपाला पिल्लई विजयकुमार और एम. पॉल मायकेल कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के मुताबिक, ये मामला 25 साल बाद फिर से सामने आ गया है। (ये भी पढ़ें: 'हेरा फेरी 3' में परेश रावल की वापसी कराने के लिए Firoz Nadiadwala ने इस इंसान को दिया धन्यवाद, बोले 'अब फैमिली साथ...')

फिरोज नाडियाडवाला ने दर्ज कराया केस (Image Source: IMDb)
\
फिरोज नाडियाडवाला ने कही ये बात
अपनी शिकायत में के फिरोज नाडियाडवाला ने कहा कि यह पूरा विवाद फिल्म हेरा फेरी से जुड़ा है, जो 1989 में आई मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग पर आधारित है। उनका कहना है कि उन्होंने साल 2000 में इस कहानी के हिंदी और दूसरी भाषाओं के रीमेक राइट्स, एम/एस कॉम्पैक्ट डिस्क इंडिया लिमिटेड के सुरेश कुमार सिंघल से 4.5 लाख रुपये में कानूनी तौर पर खरीदे थे। नाडियाडवाला ने यह भी बताया कि जब साल 2000 में हेरा फेरी रिलीज होने वाली थी, उससे करीब सात दिन पहले कुछ लोगों ने उन पर दबाव बनाकर पैसे वसूलने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'उस समय फिल्म में बहुत बड़ा पैसा लगा हुआ था, इसलिए बदनामी और नुकसान के डर से मुझे मजबूरी में पैसे देने पड़े, जबकि कोर्ट ने मेरे पक्ष में स्टे ऑर्डर भी दिया हुआ था।'
साल 2024 में मिला था नोटिस
फिरोज नाडियाडवाला को साल 2024 में इस मामले में नोटिस मिला था, जिसके बाद ये विवाद बढ़ गया था। इस नोटिस में फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म फिर हेरा फेरी को इलीगल बता दिया था। इस दौरान फिरोज नाडियाडवाला मुनाफे का 25% हिस्सा मांगा गया था।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
