बॉलीवुड

Femina Achievers 2024 Maharashtra Edition: फेमिना महाराष्ट्र अचीवर्स में स्मृति ईरानी ने लोगों को किया सम्मानित, Siddharth Jadhav भी हुए शामिल

फेमिना महाराष्ट्र अचीवर्स 2024 का आयोजन पुणे शहर में किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग जगहों से कड़ी मेहनत करने वालों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उन लोगों को सम्मानित किया गया जो महाराष्ट्र के सांस्कृतिक को नए तरीके से बदलने में अपना योगदान दे रहे हैं।

Image

Femina Achievers 2024

फेमिना महाराष्ट्र अचीवर्स 2024 का आयोजन पुणे शहर में किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग जगहों से कड़ी मेहनत करने वालों को सम्मानित किया गया। बता दें इस कार्यक्रम में उन लोगों को सम्मानित किया गया जो महाराष्ट्र के सांस्कृतिक को नए तरीके से बदलने में अपना योगदान दे रहे हैं।

इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हुई, जो एलायंस फॉर ग्लोबल गुड - जेंडर इक्विटी एंड इक्वैलिटी की संस्थापक भी हैं। वही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ब्रिजेश सिंह, महिला एवं बाल कल्याण आयुक्त डॉ. प्रशांत नारनावरे और प्रसिद्ध इंटरप्रेन्योर उषा काकड़े ने भी अपनी इस फंक्शन में शामिल हुई।

फेमिना की एडिटर-इन-चीफ ने कही ये बात

महिमा चौधरी, सिद्धार्थ जाधव, मंजरी फडनीस, मिलिंद गुनाजी, मृणाल कुलकर्णी, अर्जन बाजवा और कई अन्य को सम्मानित किया गया। बता दें इन सभी लोगों ने अपनी लगन से महाराष्ट्र की संस्कृति को और भी समृद्ध बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। इस बेहद सफल आयोजन और पहल के बारे में बात करते हुए फेमिना की एडिटर-इन-चीफ अंबिका मुट्टू ने कहा कि सम्मानित किए गए लोगों ने कई अन्य लोगों को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित

उन्होंने कहा "फेमिना अचीवर्स साहस और दृढ़ संकल्प की शक्ति का प्रमाण हैं। ये सभी लोग न केवल अपना रास्ता बना रही हैं, बल्कि अपने आसपास की दुनिया को भी बदल रहे हैं। फेमिना में हम इन लोगों को सम्मानित करके रोमांचित हैं जो हमें सीमाओं को आगे बढ़ाने, दूसरों को ऊपर उठाने और एक उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article