बॉलीवुड

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में विजय वर्मा से एक पल भी दूर नहीं हुई फातिमा सना शेख, डेटिंग की अफवाहों को मिली हवा

Fatima Sana Sheikh- Vijay Verma Dating Rumours: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप के बाद से ही ये अफवाह उड़ रही है कि विजय वर्मा किसी और को डेट कर रहे हैं। उन्हें कई बार फातिमा सना शेख के साथ देखा जा चुका है। अब एक बार फिर से डेटिंग की अफवाह उड़ रही है।

Image

Image Source: Instagram

Fatima Sana Sheikh- Vijay Verma Dating Rumours: मनीष मल्होत्रा की 2025 की दिवाली पार्टी बेहद ग्लैमरस रही, जिसमें हेमा मालिनी, रेखा, गौरी खान, करण जौहर, काजोल और कई अन्य सितारे शामिल हुए। सितारों से सजी इस पार्टी के लिए मशहूर हस्तियों ने मनीष मल्होत्रा का शुक्रियाअदा किया। पार्टी से निकलने के बाद स्टार्स ने ढेर सारी फोटोज शेयर की और होस्ट का शुक्रिया किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो पार्टी की इन्साइड फोटोज हैं, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ उनके को-स्टार विजय वर्मा नजर आ रहे हैं। सभी फोटोज में विजय फातिमा सना शेख के साथ खड़े हैं। जिसे देखकर लोगों के बीच कपल की डेटिंग की खबरों ने हवा पकड़ ली।

फातिमा सना शेख( Fatima Sana Sheikh) ने पार्टी की इन्साइड फोटोज शेयर की। जिसमें वह विजय वर्मा( Vijay Verma) के साथ पार्टी एन्जॉय कर रही है। फोटोज में उनके साथ रिया चक्रवर्ती और मनीष मल्होत्रा भी है। इन ढेर सारी तस्वीरों को शेयर करते हुए, फातिमा ने मनीष मल्होत्रा( Manish Malhotra) का धन्यवाद किया। एक्ट्रेस ने लिखा,"क्या शानदार रात थी, धन्यवाद मनीष मल्होत्रा हमेशा हम सभी के लिए अपना दिल और घर खुला रखने के लिए, दिवाली पार्टी एकदम परिवार की पार्टी जैसी थी। " इस पोस्ट पर अभिनेता विजय वर्मा ने भी कमेन्ट किया है, उन्होंने लिखा, "मनीष मल्होत्रा एक शानदार होस्ट हैं और अब शानदार डायरेक्टर बनने वाले हैं"।

क्या कह रहे हैं फैंस

इन तस्वीरों को देखकर फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि फातिमा और विजय डेट कर रहे हैं। अन्य यूजर्स कह रहे हैं कि फातिमा इस दिवाली पार्टी में बेहद प्यारी लग रही है। स्टार्स की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रहीं हैं।

इस फिल्म में नजर आएगी जोड़ी

फातिमा सना शेख और विजय वर्मा जल्द ही 'गुस्ताख दिल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बनाया है। यह उनका पहला प्रोजेक्ट है। फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है, इसके सूफी गाने खूब पसंद किए जा रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article