बॉलीवुड

Jee Le Zaraa की बदल जाएगी कास्ट? Farhan Akhtar ने तोड़ी चुप्पी

Farhan Akhtar on Jee Le Zaraa: फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जारा' लगातार रिकास्टिंग की अफवाहों के घेरे में रही है। इस मामले पर अब फरहान अख्तर ने चुप्पी तोड़ दी है।

Image

'जी ले जारा' की बदल जाएगी कास्ट (pic credit-instagram)

Farhan Akhtar on Jee Le Zaraa: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) द्वारा निर्देशित और प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट व कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'जी ले जरा' (Jee Le Zaraa) लंबे समय से चर्चा में है। 2021 में घोषित यह रोड-ट्रिप फिल्म कलाकारों की तारीखों की समस्या के कारण होल्ड पर चली गई है। फिर भी फिल्म हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बीच फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Don 3 पर नहीं लगा ताला, Farhan Akhtar ने किया कंफर्म; रणवीर सिंह संग हुए विवादों के बीच बोले- मैंने सीख लिया...)

फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जारा' लगातार रिकास्टिंग की अफवाहों के घेरे में रही है। साल 2021 में घोषित इस फिल्म के लिए पहले आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ को कास्ट किया गया था, लेकिन लंबे समय से प्रोडक्शन में देरी के कारण फिल्म होल्ड पर चली गई है। अब फरहान अख्तर ने इन अफवाहों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे कभी भी फिल्मों के बारे में राज नहीं रखते और जब कुछ तैयार होगा तो खुद ही सबको बता देंगे। फरहान ने कहा, 'मैं अभी इस बारे में सोच-विचार कर रहा हूं कि अपना अगला डायरेक्टोरियल क्या करना चाहता हूं। पिछले कुछ सालों में कई बदलाव आए हैं, इसलिए मुझे थोड़ा रुककर अपनी क्रिएटिव दिशा को दोबारा समझने की जरूरत है।'

Jee Le Zaraa  film

जी ले जरा की बदल जाएगी कास्ट (pic credit-instagram)

इस फिल्म में नजर आएंगे फरहान अख्तर

फरहान अख्तर ने आगे कहा कि 'जी ले जारा' जल्द शुरू होगी और सभी एक्ट्रेसेस की डेट्स फाइनल हो गई हैं। दिसंबर 2025 में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फिल्म वापस पटरी पर आ गई है और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी व्यस्त शेड्यूल से समय निकालने का फैसला कर लिया है। फिल्म में तीनों एक्ट्रेसेस के साथ तीन बड़े एक लिस्ट हीरो रखने की कोशिश भी प्रोजेक्ट को देरी का सामना करना पड़ा। फरहान अख्तर ने उम्मीद जताई कि फिल्म अब जल्द ही शुरू हो जाएगी। फरहान अख्तर हाल ही में फिल्म 120 बहादुर रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article