बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण को अनफॉलो करने की खबरों पर Farah Khan ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'हम उन कुछ लोगों में से हैं जो...'

Farah Khan on Unfollow Deepika Padukone: फराह खान (Farah Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर खबरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इन खबरों के फैलने के बाद अब फराह खान ने चुप्पी तोड़ते हुए असली सच्चाई बता दी है।

Image

Images Source: IMDb

Farah Khan on Unfollow Deepika Padukone: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस निर्माता-निर्देशक फराह खान (Farah Khan) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दोनों ही चर्चा में बनी हुई हैं। कई रिपोर्ट्स में यह लगातार दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे अनफॉलो कर दिया है। इस खबर के वायरल होने से फैन्स भी हैरान थे। कहा जा रहा था कि दीपिका पादुकोण की 8 घंटे वाली शिफ्ट की डिमांड को लेकर तंज कसने के बाद फराह खान ने एक्ट्रेस को अनफॉलो किया था। अब इन खबरों पर खुद फराह खान ने चुप्पी तोड़ते हुए असली सच्चाई बताई है।

पिंकविला से बात करते हुए फराह खान ने कहा, 'हम दोनों पहले भी एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे थे!! हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग के दौरान हम दोनों यह फैसला किया था कि हम दोनों इंस्टाग्राम पर बात नहीं करेंगे। इंस्टाग्राम की जगह हम दोनों एक-दूसरे को डायरेक्ट मैसेज और कॉल किया करेंगे। हम इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को जन्मदिन की बधाई नहीं देते हैं। यह बात खुद भी दीपिका पादुकोण को पसंद नहीं है। मैंने 8 घंटे पर कमेंट वाली बात कोई मजाक में नहीं बोली थी बल्कि दिलीप को यह कहने के लिए था कि अब वह भी 8 घंटे काम करेगा जबकि असल में वह सिर्फ 2 घंटे काम करता है।'

फराह खान ने आगे कहा, 'बहुत कम लोग यह जानते हैं कि जब दुआ पैदा हुई थी तब दीपिका को देखने के लिए मैं गई थी। हर चीज इंस्टाग्राम और पैप के लिए नहीं की जाती है।' डायरेक्टर ने कहा, 'ये जो नयाट्रेंड विवाद खड़ा करने के लिए फैलाया जा रहा है, इसे बंद कर दें।'

फराह खान ने बताया, 'बीते हफ्ते भी करण और मैंने आयुष को रेड कार्पेट पर नजरअंदाज करने की बात उड़ी थी जबकि हम ऊपर आने से पहले ही एक-दूसरे से मिल लिए थे। ऐसी चीजों से लोगों के बीच प्रॉब्लम क्रिएट हो सकती है। ऐसी बातें बढ़ने से पहले ही मैं उन्हें कॉल कर लेती हूं लेकिन ऐसी हरकतें लोगों को अब बंद कर देनी चाहिए।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article